फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Debate competitions bring out good speakers of the new generation

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी के अच्छे वक्ता सामने आते हैं

Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
सार

स्पर्धा में संघमित्र भार्गव को प्रथम पुरस्कार मिला। वे मेयर पुष्य मित्र भार्गव के पुत्र है। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रोजेक्टों को अपने भाषण में लपेटा। संघ मित्र ने कहा कि जनता ट्रेन में सफर करने से पहले हादसा न होने की दुआ मांगती है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Debate competitions bring out good speakers of the new generation
कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री निर्भय सिंह पटेल की 29 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित वाद-विवाद स्पर्धा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी के अच्छे वक्ता सामने आते हैं। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल में शास्त्रार्थ होते थे, जो अब वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का रूप ले चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल, खेल, कृषि और रक्षा विभाग सहित सभी विभागों के बजट में काफी वृद्धि हुई है और देश का विकास तीव्र गति से हो रहा है।

विज्ञापन


निर्भयसिंह पटेल स्मृति विचार मंच द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सुझाव दिए कि इस वर्ष की वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय में भारत सरकार के कृषि, रेल और खेल विभाग को शामिल किया गया है, अगले वर्ष से रक्षा विभाग को भी शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि निर्भय सिंह पटेल ने प्रदेश में एक ईमानदार और सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान स्थापित की, जो आज भी याद की जाती है। विधायक मनोज पटेल ने कहा कि यह उनके पिता दादा निर्भय पटेल की स्मृति में आयोजित होने वाला एक ऐसा कार्यक्रम है, जो युवाओं को लंबे समय से देश के बारे में सोचने और नई दिशा देने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मेयर के पुत्र संघमित्र भार्गव ने सरकारी प्रोजेक्टों को लपेटा तो सीएम ने ली चुटकी
स्पर्धा में डेली काॅलेज के छात्र संघमित्र भार्गव को प्रथम पुरस्कार मिला। वे मेयर पुष्य मित्र भार्गव के पुत्र हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रोजेक्टों को अपने भाषण में लपेटा। संघमित्र ने कहा कि जनता ट्रेन में सफर करने से पहले हादसा न होने की दुआ मांगती है। देश में हर साल 50 लाख से ज्यादा लोग टिकट लेने के बाद भी सफर नहीं कर पाते हैं, क्योंकि वे वेटिंग लिस्ट में रहते हैं। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर उन्होंने कहा कि ट्रेन तो नहीं चली, लेकिन वादा-खिलाफी की रफ्तार दौड़ रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने भी चुटकी ली और कहा कि संघमित्र को प्रतियोगिता के विषय के विपक्ष में बोलने के लिए कहा था। उसने अपनी बात रखी। इस बीच, मेयर भार्गव ने बेटे के भाषण की तैयारियों को लेकर कुछ कहना चाहा तो मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा-मैंने तो कुछ बोला ही नहीं, लेकिन चोर की दाढ़ी में तिनका नजर आ गया। फिर उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की रेल लाइन कांग्रेस शासन के समय उखाड़ी गई थी। इस उखड़ी हुई पटरी को बिछाने का काम मोदी सरकार ने किया है। अब शहर में आधुनिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। 



यह भी बोले संघमित्र
देश में रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट की बात होती है। कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट की तर्ज पर 400 स्टेशन बनेंगे, लेकिन केवल 20 बन पाए हैं। यह भी कहा गया था कि वर्ष 2022 तक सरसराती हुई अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। अब 2025 आ गया है, लेकिन वादाखिलाफी की रफ्तार दौड़ रही है। जमीन अधिग्रहण में घोटाले हो गए, लेकिन बुलेट ट्रेन सरकार के पावर पाइंट प्रेजेंटेशन से बाहर नहीं आ पाई।

दो लाख रुपये के पुरस्कार वितरित
वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेताओं को दो लाख रुपये के नगद पुरस्कार बांटे गए। द्वितीय स्थान पर साउथ वैली स्कूल के छात्र अथर्व राठौर रहे। कॉलेज श्रेणी में जय मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे। कुल 60 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें 22 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed