फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said - Congress is getting help from Pakistan to win.

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- कांग्रेस को जिताने के लिए पाकिस्तान से मदद मिल रही है

Sat, 11 May 2024 08:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 May 2024 08:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने धोबी पछाड़ दांव मारा था। अब तक उन्हें सूझ नहीं पड़ रही है कि कैसे हार हुई। हारने के बाद वे इतना डर गए कि लोकसभा चुनाव में खड़े नहीं हुए। 

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said - Congress is getting help from Pakistan to win.
सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान के अंतिम चरण का चुनावी प्रचार की समाप्ति से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को जिताने के लिए पाकिस्तान से मदद मिल रही है।

विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम भगवान की बात करते हैं तो कांग्रेस की नींद उड़ जाती है। हम यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान में भगवान की बात करेंगे। पता नहीं कांग्रेस का पाकिस्तान से क्या संबंध है। कांग्रेस के लिए कोई समर्थन की बात नहीं कर रहा, लेकिन पाकिस्तान के नेतागणों के बयान आ रहे हैं कि कांग्रेस की जीत होना चाहिए। कांग्रेस को जिताने के लिए पाकिस्तान मदद कर रहा है, इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या होगी।

विज्ञापन

माइक बंद होने पर यादव बोले- कांग्रेस का नाम सुनकर माइक की हवा निकल गई
सभा में जब मुख्यमंत्री यादव भाषण दे रहे थे तो माइक कुछ देर के लिए बंद हो गया। दूसरे माइक की व्यवस्था के बाद मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का नाम लिया तो माइक की भी हवा निकल गई। मुझे पता नहीं था कि कांग्रेस के इतने बुरे दिन आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौरवासी लक्ष्मण रेखा पार मत करना
मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन की तुलना नाम लिए बगैर रावण से की और कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग भगवान राम के जमाने में भी सोने की लंका लेकर अत्याचार करने के लिए पैदा हुए। दस-दस मुंह से वादे करते थे। अक्ल का दीवालियापन ऐसा था कि माता सीता के अपहरण के लिए भी भगवा पहनकर गए थे। माता सीता ने लक्ष्मण रेखा पार करने की गलती कर दी थी, लेकिन इंदौर वालों ध्यान रखना किसी भी हालत में लक्ष्मण रेखा पार मत करना। कांग्रेस कह रही है कि नोटा दबाना है। कांग्रेस अपने प्रत्याशी के साथ मैदान से भाग गई और जनता को गलत रास्ता बता रही है।

पटवारी लोकसभा चुनाव लड़ने से डर गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भीतर से खोखली हो चुकी है। उनके प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने धोबी पछाड़ दांव मारा था। अब तक उन्हें सूझ नहीं पड़ रही है कि कैसे हार हुई। हारने के बाद वे इतना डर गए कि लोकसभा चुनाव में खड़े नहीं हुए। उनसे कहा गया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं। आप भी चुनाव लड़ लो। कांग्रेस में 80 साल के नेता चुनाव मैदान में खड़े हैं, लेकिन पटवारी ने कहा कि मैं तो चुनाव नहीं लडूंगा, जिसे लड़ाना हो, उसे लड़ा दो।


29-0 से भाजपा को प्रदेश में जिताएंगे
सभा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अंतिम चरण के मतदान के पहले चुनाव प्रचार समाप्त हुआ। जनता में काफी उत्साह है। मुझे इस बात की खुशी है कि इंदौर और मालवा मोदी मय है। इंदौर ने भाजपा की जीत के पुराने सारे रिकार्ड इस बार टूटेंगे। भाजपा ने मालवा निमाड़ में कमर कसी है। यहां की आठों सीट जीतने के साथ प्रदेश में भाजपा 29-0 से जीतेगी। इंदौरवासी मतदान का उपयोग जरूर करें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed