फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chartered bus hits school bus on AB Road, Indore

Indore: इंदौर के एबी रोड पर स्कूली बस को चार्टर्ड बस ने टक्कर मारी,एक छात्रा सहित चार घायल

Mon, 12 Feb 2024 07:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Feb 2024 07:46 PM IST
सार

तब राऊ की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के वक्त बस में चालक और स्कूल कर्मचारी और कुछ स्कूली बच्चे सवार थे। घटना में कितने घायल हुए है। इसकी अभी पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Chartered bus hits school bus on AB Road, Indore
स्कूली बस और चार्टर्ड बस में टक्कर। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में सत्यसांई स्कूल की बस को राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक चार्टर्ड बस ने टक्कर मार दी। घटना मां विहार काॅलोनी के पास हुई है। बस स्कूली बच्चों को लेेेने गई थी। स्कूली बस स्टाॅफ पर बच्चों का इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन


 तब राऊ की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी। गनीमत है बस स्कूली बच्चो से भरी हुई नहीं थी। इस हादसे में बस चालक, क्लीनर, महिला केयरटेकर और एक छात्रा घायल हुई है। छात्रा और महिला केयरटेेकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन



टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के वक्त बस में चालक और स्कूल कर्मचारी और एक छात्रा सवार थी।  हादसे की जानकारी मिलने के बाद  स्कूली बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में ड्रायवर को चोट आई है। इंदौर रतलाम बस की टक्कर के बाद स्कूली बस आगे खड़े एक मिनी ट्रक से टकरा गई थी। इससे बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्रायवर को मिनी ट्रक की टक्कर से चोट आई। इस हादसे में छात्रा नैना हिंगोरानी और महिला केयर टेकर बबीता को चोंट आई है। पुलिस ने चार्टर्ड बस को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed