{"_id":"65c99d263ee8c93c1e00fd7e","slug":"indore-chartered-bus-hits-school-bus-on-ab-road-indore-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के एबी रोड पर स्कूली बस को चार्टर्ड बस ने टक्कर मारी,एक छात्रा सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के एबी रोड पर स्कूली बस को चार्टर्ड बस ने टक्कर मारी,एक छात्रा सहित चार घायल
Mon, 12 Feb 2024 07:46 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 12 Feb 2024 07:46 PM IST
सार
तब राऊ की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के वक्त बस में चालक और स्कूल कर्मचारी और कुछ स्कूली बच्चे सवार थे। घटना में कितने घायल हुए है। इसकी अभी पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
स्कूली बस और चार्टर्ड बस में टक्कर।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में सत्यसांई स्कूल की बस को राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक चार्टर्ड बस ने टक्कर मार दी। घटना मां विहार काॅलोनी के पास हुई है। बस स्कूली बच्चों को लेेेने गई थी। स्कूली बस स्टाॅफ पर बच्चों का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
तब राऊ की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी। गनीमत है बस स्कूली बच्चो से भरी हुई नहीं थी। इस हादसे में बस चालक, क्लीनर, महिला केयरटेकर और एक छात्रा घायल हुई है। छात्रा और महिला केयरटेेकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के वक्त बस में चालक और स्कूल कर्मचारी और एक छात्रा सवार थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्कूली बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
हादसे में ड्रायवर को चोट आई है। इंदौर रतलाम बस की टक्कर के बाद स्कूली बस आगे खड़े एक मिनी ट्रक से टकरा गई थी। इससे बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्रायवर को मिनी ट्रक की टक्कर से चोट आई। इस हादसे में छात्रा नैना हिंगोरानी और महिला केयर टेकर बबीता को चोंट आई है। पुलिस ने चार्टर्ड बस को जब्त कर लिया है।
