फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Changes in property guidelines in more than three thousand locations in Indore district, 240 new colon

Indore: इंदौर जिले में तीन हजार से ज्यादा लोकेशनो में प्राॅपर्टी गाइडलाइन में बदलाव,240 नई काॅलोनियां जुड़ी

Sat, 15 Mar 2025 08:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Mar 2025 08:44 PM IST
सार

 समिति ने इंदौर के 3226 लोकेशनों पर प्राॅपर्टी गाइड लाइन बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। ज्यादातर इलाके बाइपास और शहरी सीमा से सटे हुए है, जो नगर निगम सीमा में शामिल हो चुके है। नई काॅलोनियों में पिछले साल नगर निगम ने भी संपत्तिकर बढ़ाया है।

विज्ञापन
Indore: Changes in property guidelines in more than three thousand locations in Indore district, 240 new colon
इंदौर में एक अप्रैल से नई गाइडलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक अप्रैल से कलेक्टर गाइडलाइन में बदलाव होने जा रहा है। पूरे जिले में 3226 लोकेशनों पर नई गाइडलाइन के हिसाब से पंजीयन होंगे। इस बदलाव से प्राॅपर्टी के कीमतों में भी वृद्धि होगी। पहले जुलाई में गाइडलाइन बढ़ने वाली थी, लेकिन उसे प्रदेश सरकार ने मंजूरी नहीं दी। कलेक्टर गाइडलाइन में 240 नई काॅलोनियां भी जुड़ी है।

विज्ञापन

 

पंजीयन विभाग ने सालभर हुए सौदों का आंकलन करते हुए उन इलाकों को चुना है, जहां कलेक्टर गाइडलाइन में बदलाव किया गया। शनिवार को जिला मूल्याकंन समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। इंदौर में कुल4680 लोकेशन है।

विज्ञापन



जिसमें से समिति ने इंदौर के 3226 लोकेशनों पर प्राॅपर्टी गाइड लाइन बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। इनमें ज्यादातर इलाके बाइपास और शहरी सीमा से सटे हुए है, जो नगर निगम सीमा में शामिल हो चुके है। नई काॅलोनियों और टाउनशिपों में पिछले साल नगर निगम ने भी संपत्तिकर बढ़ाया है।इन इलाकों में दस से लेकर पचास प्रतिशत तक प्राॅपर्टी गाइड लाइन में इजाफा होगा। जिन क्षेत्रों में सालभर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्री हुई और वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन से ज्यादा कीमत पर सौदे हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी खंडवा रोड के आसपास के क्षेत्रों में देखी गई,क्योकि यहां छहलेन मार्ग हो रहा है। इसके अलावा सुपर काॅरिडोर, हातोद, गोम्मटगिरी अौर बाइपास के इलाकों की प्राॅपर्टी गाइड लाइन बढ़ सकती है।

3226 लोकेशनों पर वृद्धि

पंजीयन के कार्यालय इंदौर एक में 531,इंदौर दो में 596, इंदौर तीन में 658, इंदौर चार में 425, महू में 429, सांवेर में 348,देपालपुर में 329 लोकेशनो पर गाइडलाइन बदली है। अब समिति के इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही एक अप्रैल से नई गाइडलाइन के हिसाब से पंजीयन विभाग में रजिस्ट्रियां होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed