फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chandan Nagar Ring Road was not built in 40 years, now preparations are being made to reduce the width

Indore: 40 सालों में इंदौर की चंदन नगर रिंग रोड नहीं बनी, अब चौड़ाई घटा कर लिंक रोड बनाने की तैयारी

Tue, 08 Apr 2025 07:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Apr 2025 07:00 AM IST
सार

चंदन नगर क्षेत्र के रहवासियों को स्कीम-136 में प्लाॅट भी अलाॅट कर दिए थे। तब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस सड़क का भूमिपूजन भी कर दिया था, लेकिन बाद में सरकार की तरफ से सड़क बनाने की अनुमति नहीं मिली और फिर सड़क कभी नहीं बन पाई।

विज्ञापन
Indore: Chandan Nagar Ring Road was not built in 40 years, now preparations are being made to reduce the width
अब 60 फीट चौड़ी बनेगी चंदन नगर रिंग रोड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदन नगर से एरोड्रम रोड तक रिंग रोड नहीं बन पाने के कारण अधूरी रही। अभी भी भारी वाहन बड़ा गणपति क्षेत्र से गुजरते हैं। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 200 फीट है। अब वहां इतनी बसाहट हो चुकी है कि इतनी चौड़ी सड़क बनाना संभव नहीं है। इसे देखते हुए नगर निगम ने रिंग रोड के बजाए अब चंदन नगर लिंक रोड बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

अब 200 फीट के बजाए 60 फीट चौड़ी सड़क बनेगी। इसमें सिर्फ 150 से ज्यादा निर्माण ही हटेंगे। नगर निगम के बजट में इस सड़क को भी मंजूरी दी गई है, ताकि लोग धार रोड से एरोड्रम रोड तक सीधे आ जा सकें। फिलहाल कालानी नगर से विजयश्री नगर ब्रिज तक 60 फीट चौड़ाई में सड़क बनकर तैयार है, लेकिन उसके आगे सड़क की चौड़ाई कहीं 30 तो कहीं 40 फीट है। अब नगर निगम बाधक हिस्से हटाकर 60 फीट चौड़ी सड़क बनाना चाहता है।

विज्ञापन


2008 में हो चुका था भूमिपूजन
वर्ष 2008 में चंदन नगर रिंग रोड बनाने की कवायद हो चुकी थी। तत्कालीन कलेक्टर विवेक अग्रवाल चाहते थे कि यह सड़क बन जाए। उन्होंने चंदन नगर क्षेत्र के रहवासियों को स्कीम-136 में प्लाॅट भी अलाॅट कर दिए थे। तब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस सड़क का भूमिपूजन भी कर दिया था, लेकिन बाद में सरकार की तरफ से सड़क बनाने की अनुमति नहीं मिली और फिर सड़क नहीं बन पाई। प्राधिकरण के अफसर नप्ती करने जाते थे तो उन्हें धमकाया जाता था। अब यह सड़क नगर निगम 18 मीटर चौड़ाई में बनाने की तैयारी कर रहा है। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई बदलने के लिए प्रस्ताव भी भेजने की तैयारी की जा रही है मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि दो प्रमुख मार्गों की लिंक रोड के रूप में इस सड़क को बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed