फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Case filed against ten people including husband in the case of wife's suicide in Indore

Indore: इंदौर में पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति और प्रेमिका सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 06:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Jul 2025 06:10 PM IST
सार

नेहा मालवीय ने राहुल अग्रवाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक साल बाद से ही राहुल ने नेहा के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे धमकी देता था कि वह नेहा को घर से निकाल देगा और अपनी प्रेमिका वर्षा सोलंकी को घर ले आएगा।

विज्ञापन
Indore: Case filed against ten people including husband in the case of wife's suicide in Indore
पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति सहित दस पर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है।27 वर्षीय नेहा मालवीय ने घरेलू हिंसा और पति के अफेयर से परेशान होकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नेहा के परिजनों ने पति राहुल अग्रवाल, उसकी प्रेमिका वर्षा सोलंकी, ननंद और नंदोई समेत कई रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा की मां सुनीता सिसोदिया ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने इस मामले में पति राहुल अग्रवाल निवासी, प्रेमिका वर्षा सोलंकी निवासी ग्राम टीही (महू), करुणा निवासी ग्राम रनायल (देवास), निशा व ज्योति निवासी मूसाखेड़ी, जितेन्द्र निवासी ग्राम रनायल, अरुण, नंदराम, गोलू और छोटू अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

नेहा मालवीय ने राहुल अग्रवाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक साल बाद से ही राहुल ने नेहा के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे धमकी देता था कि वह नेहा को घर से निकाल देगा और अपनी प्रेमिका वर्षा सोलंकी को घर ले आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



नेहा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने पति राहुल अग्रवाल और उसकी प्रेमिका वर्षा सोलंकी सहित कई लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। इसके अलावा, नेहा के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें पति द्वारा मारपीट करते हुए देखा गया है।कनाडिया पुलिस ने नेहा की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed