{"_id":"65f43acce89c8127cd0f5089","slug":"indore-camp-organized-to-create-awareness-about-eyes-focus-was-on-diagnosis-of-diabetic-retinopathy-glaucoma-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: आंखों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगा शिविर, डायबिटिक रेटिनोपैथी-ग्लूकोमा के निदान पर रहा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: आंखों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगा शिविर, डायबिटिक रेटिनोपैथी-ग्लूकोमा के निदान पर रहा फोकस
Fri, 15 Mar 2024 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 05:41 PM IST
सार
निशुल्क आई चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। इसके लिए 70 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। 58 व्यक्तियों का चेकअप किया गया। कैंप में एआई आधारित सॉफ्टवेयर के साथ फंडस कैमरे द्वारा डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग के लिए रेटिना जांच भी शामिल थी।
विज्ञापन
आंखों की जांच के लिए लगे कैंप में 50 से ज्यादा लोग पहुंचे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बीते दिन निशुल्क आई चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को व्यापक नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करना था। इसमें डायबिटिक रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा के निदान पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया, क्योंकि ये कुछ ऐसे परीक्षण हैं, जो आमतौर पर महंगे होते हैं।
बता दें कि आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर के डॉ. अमित सोलंकी की 11 लोगों की टीम ने सभी लोगों का पेशेवर तरीके से चेक अप किया। जिन मरीजों में गंभीर मुद्दे पाए गए, उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। उक्त कैंप में कई तरह की जांचें की गईं, जिसमें कंप्यूटराइज्ड आई टेस्टिंग, विज़न टेस्टिंग, प्रिस्क्रिप्शन के साथ फाइनल ग्लासेस पॉवर टेस्टिंग (रिफ्रेक्शन) और एआई-आधारित सॉफ्टवेयर से संचालित फंडस कैमरे का उपयोग करके डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग के लिए रेटिना चेक अप शामिल थे। इसके अतिरिक्त, ग्लूकोमा को दूर करने के लिए फंडस इमेज इंटरप्रिटेशन, आंखों की जांच तथा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी की गई।
कैंप के लिए 70 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिसमें चेक अप वाले दिन 58 व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैंप में एआई आधारित सॉफ्टवेयर के साथ फंडस कैमरे द्वारा डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग के लिए रेटिना जांच भी शामिल थी।