{"_id":"636513301de03c3f8f74acaa","slug":"indore-bullet-of-two-youths-returning-home-collided-with-divider-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: घर लौट रहे दो युवकों की बुलेट डिवाइडर से टकराई, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: घर लौट रहे दो युवकों की बुलेट डिवाइडर से टकराई, दोनों की मौत
Fri, 04 Nov 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 06:57 PM IST
सार
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एमआर 4 पर गुरुवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बाइक डिवाइडर से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के पिता पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के एमआर-4 रोड पर एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बुलेट से घर की तरफ लौट रहे दो युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराने पर दोनों की मौत हो गई। दोनों के पिता पुलिसकर्मी हैं। परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एमआर 4 पर गुरुवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बुलेट से जा रहे मयंक उर्फ विक्की पिता रेवसिंह तोमर और मयंक पिता बावलिया अजनारे दोनों निवासी महेश गार्ड लाइन डिवाइडर से टकरा गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों युवकों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बता दें कि मयंक तोमर के पिता रेवसिंह तोमर 15वीं बटालियन में कंपनी कमांडर हैं, जबकि मयंक अजनारे के पिता बावलिया भी 15वीं बटालियन में एएसआई के पद पर हैं।
मयंक के पिता ने बताया कि बेटा पहले एंबुलेंस पर काम करता था। उनके मना करने के बाद कुछ समय से वह सिटी बस में काम कर रहा था। गुरुवार को उसका घर पर इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। उसने बताया कि मयंक के मोबाइल में आखिरी डायल नंबर उसी का था। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली एक खंभे से भी बुलेट टकराई थी।