फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BRTS bus could not remove the railing, issued tender for lighting of new road

Indore: बीआरटीएस की बस रैलिंग हटा नहीं पाए, नई सड़क की लाइटिंग के लिए जारी कर दिए टेंडर

Sat, 24 May 2025 07:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 24 May 2025 07:45 AM IST
सार

बीआरटीएस की बस लेन हटने के बाद नगर निगम वहां सेंट्रल लाइट लगाएगा। इसके अलावा डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए, लेकिन बीआरटीएस के चौराहों पर लोक निर्माण विभाग ब्रिज बनाएगा। फिर कुछ हिस्से के डिवाइडर तब हटाना होंगे। 

विज्ञापन
Indore: BRTS bus could not remove the railing, issued tender for lighting of new road
बीआरटीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें कोर्ट की तरफ से बीआरटीएस हटाने की मंजूरी दो माह पहले मिल चुकी है।अभी तक सिर्फ 500 मीटर के हिस्से की रैलिंग ही हट पाई, लेकिन अफसरों ने बीआरटीएस की नई सड़क के डिवाइडर और लाइटिंंग के लिए टेंडर जारी कर दिए। अब नए सिरे से 11 किलोमीटर लंबी सड़क पर करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी नगर निगम ने कर ली है। उधर बीआरटीएस की बस रैंलिग के लिए अभी तक कोई एजेंसी तैयार नहीं हुई है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मरीज, पांच माह में पांच मरीज मिले

विज्ञापन

उसके बनने पर ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च हुए थे और तोड़ने के लिए भी निगम टेंडर जारी कर चुका है। अभी बस लेन तोड़ी नही गई, लेकिन उससे पहले डिवाइडर और सेंट्रल लाइटिंग के टेंडर आमंत्रित किए गए है। इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम 11 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीआरटीएस की बस लेन हटने के बाद नगर निगम वहां सेंट्रल लाइट लगाएगा। इसके अलावा डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए, लेकिन सवाल यह है कि बीआरटीएस के चौराहों पर लोक निर्माण विभाग ब्रिज बनाएगा। इस कारण फिर डिवाइडरों और सेंट्रल लाइट को जंक्शन के आसपास हटाना पड़ सकता है।


इस बारे में जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि ब्रिज के समय फिर डिवाइडर तोड़े जा सकते है। इस कारण टेंडर में संशोधन किया है। इंदौर के निरंजनपुर चौराहा और भंवरकुआ चौराहे पर ब्रिज बनकर तैयार हो चुके है। वहां बस लेन का बड़ा हिस्सा तोड़ा गया है। नगर निगम ने बीआटीएस के जंक्शनों पर ब्रिज निर्माण के लिए फिजिबिलिटी सर्वे भी कराया है। अगले साल तक तीन चौराहों पर ब्रिज बनना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed