फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Brigadier Shekhawat said- If you want to join the army, then be strong with a young mind

Indore News: ब्रिगेडियर शेखावत बोले- फौज में आना है तो युवा मन से मजबूत बनें, तन से अपने आप हो जाएंगे

Tue, 24 Dec 2024 01:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 24 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

ब्रिगेडियर सौरभ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन की आर्मी भी बहादुरी में कम नहीं है।आपका शत्रु अच्छा है, यदि उससे जीतना है तो हमें भी मजबूत बनना होगा। सौरभ ने कहा कि उनके प्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं और उनकी पंसदीदा फिल्म शोले है।

विज्ञापन
Indore: Brigadier Shekhawat said- If you want to join the army, then be strong with a young mind
ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के सम्मानित अधिकारियों में से एक ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत के जांबाजी के किस्से मशहूर हैं। वे सेना से सेवानिवृत हो चुके हैं। इन दिनों वे इंदौर में हैं और स्काय डाइविंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला से अपने सैन्य जीवन, फिटनेस के किस्से साझा किए।

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन बार हिमालय की चोटी पर कदम रख चुके सौरभ कहते हैं कि जो युवा फौज में आना चाहते हैं, वे मन से मजबूत बनें। तन से अपने आप मजबूत बन जाएंगे। अपने लक्ष्य को सामने रखकर बाकी बातें भूल जाएं। लक्ष्य के पीछे पड़ जाएं, सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


खुद की फिटनेस से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि आराम न करें और मुंह बंद रखें। दिनभर हम खाते रहेंगे तो चर्बी चढ़ जाएगी। मुंह बंद रहेगा तो गलत बात भी मुंह से नहीं निकलेगी और अनावश्यक खाना भी पेट में नहीं जाएगा। खूब चलें। जरूरी नहीं कि डाइट का पालन करें और जिम जाएं।

 

चीन और पाकिस्तानी सेना भी बहादुरी में कम नहीं
ब्रिगेडियर सौरभ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन की आर्मी भी बहादुरी में कम नहीं है। आपका शत्रु अच्छा है, यदि उससे जीतना है तो हमें भी मजबूत बनना होगा। सौरभ ने कहा कि उनके प्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं और उनकी पंसदीदा फिल्म शोले है। उन्होंने कहा कि फौज में भर्ती होना और हिमालय की चोटी पर जाना जीवन के सबसे बड़े खुशी के पल थे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अगर फौजी नहीं होते तो किसान होते। सौरभ ने कहा कि फौज की वर्दी अलावा मुझे जोधपुरी सूट पसंद है। बूश कोट के साथ साफा पहनता अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed