{"_id":"69b02d9d5d7803f7f70dd45d","slug":"indore-bjp-training-camp-speaker-said-bjp-workers-are-for-national-service-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, वक्ता बोले- पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा के लिए है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, वक्ता बोले- पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा के लिए है
Tue, 10 Mar 2026 11:24 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:24 PM IST
सार
भाजपा की संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन इंदौर में हुआ। कार्यशाला में इंदौर, उज्जैन, निमाड़ और मंदसौर संभाग के वक्ताओं को बुलाया गया था। कार्यशाला में बताया गया कि देशभर में लगभग 80 लाख कार्यकर्ताओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
भाजपा की कार्यशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आयोजित पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ता कार्यशाला को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निखरता है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक सदस्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं। यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वैचारिक स्पष्टता की कमी के कारण विपक्षी दल अंतर्विरोधों से जूझ रहे हैं, जबकि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए प्रशिक्षित है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी की विशिष्ट विचारधारा और मजबूत कार्यपद्धति ही उसे अन्य दलों से अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1952 से अब तक भाजपा अपनी मूल विचारधारा पर अडिग है, जिसके कारण आज यह एक अजेय राजनीतिक शक्ति बनी है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रशिक्षण को निरंतर सीखने की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि अभ्यास और साधना से ही कार्यकर्ता पारंगत बनते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अब भागीरथपुरा के लोग जलसंकट से परेशान, नई लाइन बिछी, लेकिन कनेक्शन नहीं ले पा रहे रहवासी
इस अवसर पर शिवप्रकाश ने कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है। इस महाअभियान के जरिए देशभर में लगभग 80 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली या प्रदर्शन समाज केंद्रित होते हैं, जबकि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और संगठनात्मक विकास के लिए होते हैं। कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और गुजरात संगठन महामंत्री रत्नाकर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में इंदौर, निमाड़, उज्जैन और मंदसौर संभाग के वक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह राजपूत ने किया और आभार रणवीर सिंह रावत ने माना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट,नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, अनंत पंवार आदि उपस्थित थे।
