फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP state president VD Sharma said - BJP's membership campaign is not to get power.

Indore: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- भाजपा का सदस्यता अभियान सत्ता पाने के लिए नहीं

Sun, 15 Sep 2024 08:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Sep 2024 08:39 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिन बूथों पर पार्टी कमजोर है वहां पर ज्यादा ताकत के साथ पहुंचना है और जो बूथ ताकतवर है उसे और ताकत देने का हमें काम करना है।सदस्यता अभियान हर छह वर्ष में एक बार आता है। इस बार कोरोना के कारण 9 वर्ष में आया है।

विज्ञापन
Indore: BJP state president VD Sharma said - BJP's membership campaign is not to get power.
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों की बैैठक ली और सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि यह अभियान सत्ता प्राप्ति या पार्टी को नंबर वन बनाने के लिए नहीं है। इस देश को भाजपा पार्टी की जरुरत है,क्योकि देश को तोड़ने के लिए देश में कई ताकतें काम कर रही है।हमें देश के लिए पार्टी को मजबूत करना है।

विज्ञापन

 

  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिन बूथों पर पार्टी कमजोर है वहां पर ज्यादा ताकत के साथ पहुंचना है और जो बूथ ताकतवर है उसे और ताकत देने का हमें काम करना है।सदस्यता अभियान हर छह वर्ष में एक बार आता है। इस बार कोरोना के कारण 9 वर्ष में आया है।

विज्ञापन


सभी को मिलकर घर-घर पहुंचकर इंदौर महानगर को संगठन से जोड़ने का कार्य करना है और इस डेढ़ माह चलने वाले संगठन महापर्व को एक अवसर की तरह देखे। इंदौर सफाई मेें नंबर वन है। सदस्यता अभियान में भी प्रदेश मेें नंबर वन आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि हमने जो सोचा है हम उस लक्ष्य को प्राप्त अवश्य करेंगे। इंदौर में डेढ़ हजार से ज्यादा बूथ है। हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनना चाहिए।

 

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इंदौर संगठन अभियान में संख्यात्मक तौर पर बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। हम अपना लक्ष्य पा लेंगे। बैठक में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम,सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, गोलू शुक्ला, मनोज पटेल, पूर्व इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed