फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP's divisional in-charge said- The public trusted us, our responsibility has increased further.

Indore: भाजपा के संभागीय प्रभारी ने कहा- जनता ने हमे पर विश्वास किया, हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है

Thu, 18 Jul 2024 08:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Jul 2024 08:38 PM IST
सार

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपने काम और स्वभाव के कारण हमेशा जीतता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंदौरवासियों नेे हम पर विश्वास जताया है।

विज्ञापन
Indore: BJP's divisional in-charge said- The public trusted us, our responsibility has increased further.
भाजपा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि जनता नेे हम पर विश्वास जताया हैै। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

विज्ञापन

 

इंदौर मेें भाजपा का संगठन मजबूत है। शहर के विकास के लिए हमेें टीम वर्क की तरह काम करना है। इंदौर दूसरे शहरों को प्रेरणा देने वाला शहर है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपने काम और स्वभाव के कारण हमेशा जीतता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंदौरवासियों नेे हम पर विश्वास जताया है।

विज्ञापन



अब हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे। सरकार की योजना व कामों का लाभ जनता को मिलना चाहिए। इसकी चिंता भाजपा हर भाजपा कार्यकर्ता को करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतिया वोटरों को पसंद आई है। पांच वर्षों में इंदौर को कई सौगातें मिली। आने वाले पांच वर्षों में विकास की रफ्तार दोगुना हो जाएगी।




इंदौर की सड़क व रेल कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी इंदौर के भाजपा कार्यकर्ता ने बहुत पहले से कर ली थी। वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटवाए गए। जनता से संपर्क किया गया। इस मेहनत का फल लोकसभा व विधानसभा चुनाव में देेखने को मिला। जिले के सभी विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती। लोकसभा चुनाव में भी सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बना।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed