फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP engaged in damage control, Vijayvargiya returned from Delhi, Hitanand held a meeting

Indore News: डैमेज कंट्रोल करने में जुटी भाजपा, विजयवर्गीय दिल्ली से लौटे, हितानंद ने ली बैठक

Sat, 03 Jan 2026 09:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Jan 2026 09:25 PM IST
सार

इंदौर के भागीरथपुरा में फैले स्वास्थ्य संकट ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।कांग्रेस की आक्रामक घेराबंदी के बीच भाजपा नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुट गया है,ताकि मुख्यमंत्री के प्रभार वाले जिले में विपक्ष के बढ़ते दबाव को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
Indore: BJP engaged in damage control, Vijayvargiya returned from Delhi, Hitanand held a meeting
मंत्री विजयवर्गीय रहवासियों से घिरे हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागीरथपुरा मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है, जिससे सरकार के सामने इस प्रकरण का जल्द निराकरण करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। दूसरी ओर, भाजपा भी अब डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में जुट गई है।

विज्ञापन

 

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को इंदौर प्रवास के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस महत्वपूर्ण चर्चा में भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे और निशांत खरे भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

 

उधर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुबह दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर अपनी ओर से सफाई दी। दिल्ली से उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द शांत किया जाए ताकि मामला और अधिक तूल न पकड़े। शाम को इंदौर लौटने के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने स्थानीय नेताओं के साथ फिर बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने दिल्ली दरबार में मामले का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया है। चूंकि इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं और यह घटना उनके प्रभार वाले जिले में हुई है, इसलिए कांग्रेस उन्हें भी निशाने पर ले रही है। कांग्रेस अब तक इंदौर में तीन आंदोलन कर चुकी है और जल्द ही एक बड़े आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed