फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP councilor's election void, wrong information given in affidavit

Indore: इंदौर की भाजपा पार्षद निशा देवलिया का निर्वाचन शून्य, शपथ पत्र में दी थी गलत जानकारी

Sat, 02 Mar 2024 08:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

चुनाव में नंदनी 1026 वोटों से हार गई। इसके बाद उन्होंने निशा देवलिया के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सौंपे गए शपत्र पत्र में गलत जानकारी प्रस्तुत करने के मामले में जिला कोर्ट में याचिका लगाई।

विज्ञापन
Indore: BJP councilor's election void, wrong information given in affidavit
निशा देवलिया का निर्वाचन शून्य। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के वार्ड 44 की भाजपा पार्षद निशा देवलिया का निर्वाचन जिला कोर्ट ने शून्य कर दिया है। चुनाव के दौरान शपथ पत्र में निशा की तरफ से गलत जानकारी प्रस्तुत की गई थी। उसे आधार मानते हुए कोर्ट ने फैसला सुनाया। निशा के खिलाफ याचिका उनके सामने चुनाव लड़ी कांग्रेस की उम्मीदवार नंदनी पिंटू मिश्रा ने दायर की थी। नंदनी को विजयी घोषित किया गया है।

विज्ञापन

1026 वोटों से हारी थी कांग्रेस उम्मीदवार

डेढ़ साल पहले हुए नगर निगम चुनाव में इंदौर के पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 44 से भाजपा ने निशा देवलिया को टिकट दिया था। निशा पहले भी उस वार्ड से पार्षद रह चुकी है। कांग्रेस की तरफ से नंदनी पिंटू मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया था।

विज्ञापन


चुनाव में नंदनी 1026 वोटों से हार गई। इसके बाद उन्होंने निशा देवलिया के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सौंपे गए शपत्र पत्र में गलत जानकारी प्रस्तुत करने के मामले में जिला कोर्ट में याचिका लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने कह कि शपत्र पत्र में 200 वर्गफीट के टीन शेड के मकान की जानकारी दी गई है। संपति्तकर भी उसके हिसाब से भरा जाता है, लेकिन मकान 1600 वर्गफीट का है और रजिस्ट्री में भी इतना एरिया दिखाया गया है। इस आधार पर कोर्ट ने भाजपा पार्षद निशा देवलिया का निर्वाचन शून्य घोषित किया है।

पति ने बागी होकर लड़ा था चुनाव

कोर्ट ने निशा देवलिया का निर्वाचन शून्य किया है। उनके पति रुपेश देवलिया ने दस साल पहले भाजपा के बागी उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा था। तब वे चुनाव जीत गए थे। भाजपा ने तब उन्हें पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित किया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर पार्टी में ले लिया था। पिछले चुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी को टिकट दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed