Indore: भाजपा उम्मीदवार लालवानी ने मुर्हूत के हिसाब से भरा नामांकन, दो करोड़ की प्राॅपर्टी है उनके पास
पांच साल पहले लालवानी के तीन बैंक खाते थे। पांच साल में उन्होंने तीन नए बैंक खाते खोले। जिसमें उनके पास 88 लाख रुपये है। लालवानी ने शेयर में भी निवेश किया है और शेयरों का बाजार मूल्य 23 लाख रुपये है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने शुभ मुहूर्त में मंगलवार को अपना नामांकन जमा किया। हनुमान जयंती पर निकले मुर्हूत के हिसाब से लालवानी सुबह साढ़े दस बजे नामांकन पर्चा भरने अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी नहीं थे। वे करीब आधे घंटे निर्वाचन कार्यालय पर रुके और पर्चा भरने के बाद लौट गए।
अब बुधवार को राजवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार लालवानी रैली के रुप में जाएंगे। रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। बुधवार को रैली के बाद लालवानी नामांकन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 9 नामांकन फार्म जमा हो चुके है।
लालवानी को भाजपा ने दूसरी मर्तबा टिकट दिया है। लालवानी ने नामांकन के साथ संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। उसके हिसाब से उनके पास दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। पांच साल में उनकी संपत्ति छह गुना बढ़ी है। वर्ष 2019 में उन्होंने चल अचल संपत्ति 29 लाख रुपये दिखाई थी। लालवानी की अचल संपत्ति 45 लाख रुपये है। 2019 में उनके पास अचल संपत्ति 29 लाख रुपये थी। लालवानी की सालाना आय अब 17 लाख रुपय है। पांच साल पहले सालाना आय दस लाख रुपये थी।
सांसद बनने के बाद लालवानी ने तीन नए बैंक खाते खोले
पांच साल पहले लालवानी के तीन बैंक खाते थे। पांच साल में उन्होंने तीन नए बैंक खाते खोले। जिसमें उनके पास 88 लाख रुपये है। लालवानी ने शेयर में भी निवेश किया है और शेयरों का बाजार मूल्य 23 लाख रुपये है। लालवानी बीटेक तक पढ़े है और उन्होंने अपने बेटे मीत को 9 लाख रुपये उधार दे रखे है।
कांग्रेस प्रत्याशी भी बुधवार को भरेंगे नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम भी बुधवार सुबह 11 बजे नामांकन फार्म जमा करने जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह गांधी भवन पर एकत्र होंगे। नामांकन रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तन्खा और अरुण यादव शामिल होंगे। नामांकन रैली से पहले हरसिद्धि पर नेता सभा को भी संबोधित करेंगे।
