फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bike rider dies after colliding with divider placed for under-construction bridge on bypass

Indore:बाईपास पर निर्माणाधीन ब्रिज के लिए रखे डिवाइडर से टकराए बाइक सवार की मौत

Wed, 29 May 2024 05:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 29 May 2024 05:32 PM IST
सार

शुभम परिवार का इकलौता लड़का था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। शुभम मूल रुप से खंडवा में रहता है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह जाॅब खोज रहा था। उसे पालदा की एक कंपनी में सात दिन पहले ही जाॅब लगी थी।

विज्ञापन
Indore: Bike rider dies after colliding with divider placed for under-construction bridge on bypass
युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमआर-10 जंक्शन बाईपास पर बन रहा ब्रिज एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। निर्माण स्थल पर एक रखे डिवाइडर से एक युवक की बाइक टकरा गई। उसे सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पालदा की एक कलर कंपनी में काम करने वाला युवक शुभम पिता संजय सोनी निवासी कृष्णकुंज काॅलोनी कंपनी से घर लौट रहा था। जंक्शन पर अंधेरा होने के कारण उसे डिवाइडर नजर नहीं आया और उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। वह घायल अवस्था में देर तक मौके पर पड़ा रहा।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया था। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन पहले ही लगी थी जाॅब

शुभम परिवार का इकलौता लड़का था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। शुभम मूल रुप से खंडवा में रहता है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह जाॅब खोज रहा था। उसे पालदा की एक कंपनी में सात दिन पहले ही जाॅब लगी थी।


 

परिजनों का कहना है कि जहां हादसा हुआ। वहां अंधेरा था। ब्रिज बनाने वाली एजेंसी इस लापरवाही केे लिए जिम्मेदार है। न तो सर्विस रोड पर डायवर्शन के लिए बोर्ड लगे है और न ही डिवाइडरों पर रेडियम लगाए गए। रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर नजर नहीं आते है। बाइपास पर ही मंगलवार शाम को एक युवती रीना गोलानी हादसे का शिकार हो गई। उसकी दोपहिया वाहन को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।वह बिचौली मर्दाना की तरफ जा रही थी। टक्कर लगने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed