फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore-Bhopal Vande Bharat train will not get more passengers if time does not change

Indore-Bhopal Vande Bharat: समय नहीं बदला तो फेल हो जाएगी वंदे भारत ट्रेन, शैड्यूल पर उठ रहे हैं सवाल

Thu, 15 Jun 2023 05:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 Jun 2023 05:49 PM IST
सार

Indore-Bhopal Vande Bharat Train: इंदौर से भोपाल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी। 27 जून को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें भोपाल से इंदौर और जबलपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं। 

विज्ञापन
Indore-Bhopal Vande Bharat train will not get more passengers if time does not change
इंदौर से भोपाल के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर और भोपाल के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें इंदौर-भोपाल और भोपाल-जबलपुर ट्रेनें भी शामिल हैं। यह ट्रेन 248 किलोमीटर की दूरी साढ़े तीन घंटे में पूरा करेगी। रेलवे के जानकार इसके टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इंदौर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ही टाइम पर यदि वंदे भारत ट्रेन को चलाएंगे तो कोई ज्यादा किराया देकर वंदे भारत में क्यों सफर करना चाहेगा? 

विज्ञापन


यह है ट्रेन का समय
इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन का जो शैड्यूल पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने जारी किया है, उसके अनुसार यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होगी। उज्जैन होते हुए 9:50 बजे भोपाल पहुंचेगी। पांच मिनट का एक स्टॉपेज उज्जैन का रहेगा। भोपाल से इंदौर के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6:40 बजे चलेगी, जो रात 9:05 बजे उज्जैन और 10:10 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं, इंदौर-भोपाल इंटरसिटी उज्जैन नहीं जाती। इस वजह से वह इंदौर से भोपाल तीन घंटे 48 मिनट में पहुंचाती है। वह भी तुलनात्मक रूप से काफी कम किराये पर। इंटरसिटी सुबह साढ़े छह बजे इंदौर से चलती है और साढ़े दस बजे भोपाल पहुंचती है। वहीं, भोपाल से साढ़े पांच बजे निकलकर करीब नौ बजे इंदौर पहुंचाती है। यानी यात्रा में लगने वाले समय में भी बहुत अंतर नहीं है, जिसके लिए लोग अतिरिक्त पैसे चुकाने को तैयार होते।  
विज्ञापन


जबलपुर से कनेक्ट करना चाहिए
रेल मामलों के विशेषज्ञ नागेश नामजोशी का कहना है कि इंदौर-भोपाल इंटरसिटी सुबह 6.35 बजे इंदौर से निकलती है और साढ़े दस बजे तक भोपाल पहुंचती है। वंदे भारत एक्सप्रेस और इंटरसिटी का समय लगभग समान है। दोनों ट्रेनों में यात्री बंट जाएंगे। वंदे भारत से इंटरसिटी ट्रेन का किराया सस्ता होगा। इस वजह से यात्री इंटरसिटी में सफर करना पसंद करेंगे। वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन तक जाना चाहिए। ज्यादातर यात्री अब वहां उतरते हैं। वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन तक नहीं जा रही है। भोपाल से जबलपुर वंदे भारत ट्रेन सुबह साढ़े 9 बजे निकलेगी, जबकि इंदौर की ट्रेन 9:50 बजे पहुंचेगी। यदि इसका समय भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस को ध्यान में रखकर किया जाए, जो इंदौर से जबलपुर जाने वाले यात्री इस ट्रेन को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed