फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore-Bhopal Vande Bharat train may be extended till Khajuraho

Indore: खजुराहो तक हो सकता है इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन का विस्तार

Tue, 27 Jun 2023 05:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Jun 2023 05:50 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन का उज्जैन स्टाॅप पर्यटकों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। महाकाल लोक के कारण काफी लोग उज्जैन आते है। उनके पास उज्जैन से भोपाल जाने का भी बेहतर विकल्प रहेगा। भोपाल घुमकर पर्यटक फिर इंदौर भी लौट सकते है।

विज्ञापन
Indore-Bhopal Vande Bharat train may be extended till Khajuraho
वंदे भारत ट्रेन को देेखनेे इंदौर स्टेशन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की पहली वंदे भारत ट्रेन दोपहर में भोपाल से इंदौर पहुंची। हर स्टेशन पर ट्रेन के जोरदार स्वागत के साथ स्टापेज बढ़ाने की मांग भी उठी। ट्रेन बुधवार से नियमित तौर पर इंदौर भोपाल केे बीच चलेगी, लेकिन आने वाले दिनों मेें इसका विस्तार भी तय है। इसे खजुराहो तक बढ़ाया जा सकता है। उधर ट्रेन को लेकर आयोजित समारोह मेें शामिल होने आई पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी कहा कि यह ट्रेन मिठाई के टुकड़े के समान है। बेेहतर होता इस ट्रेन को सूरत, ग्वालियर या जबलपुर तक चलाते।

विज्ञापन

रेल विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ दिनों तक कम दूरी तक इस ट्रेन को चलाएंगे। इसके बाद इसका विस्तार होगा,क्योकि इंदौर से भोपाल तक यह ट्रेन तीन घंटे का सफर तय कर सुबह साढ़े 9 बजे तक भोपाल पहुंच जाएगी। इसके बाद 9 घंटे इस ट्रेन का उपयोग खजुराहो रुट के लिए किया जा सकता है। उधर जबलपुर से भोपाल आने वाली ट्रेन का विस्तार भी इंदौर तक हो सकता है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नागेश नामजोशी का कहना है कि ट्रेन का विस्तार तय है। हमने भी सुझाव दिए है। संभावित विस्तार के कारण ही ट्रेन को कमलापति स्टेशन तक नहीं ले जाया गया।

विज्ञापन

चार पर्यटन क्षेेत्र जुड़ेंगे

वंदे भारत ट्रेन का उज्जैन स्टाॅप पर्यटकों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। महाकाल लोक के कारण काफी लोग उज्जैन आते है। उनके पास उज्जैन से भोपाल जाने का भी बेहतर विकल्प रहेगा। भोपाल घुमकर पर्यटक फिर इंदौर भी लौट सकते है। खजुराहो तक विस्तार होने से प्रदेश का एक और पर्यटन स्थल वंदे भारत ट्रेन से कनेक्ट हो जाएगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर का कहना है कि इस ट्रेन से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर उत्साह का माहौल

भोपाल से प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद सजी-धजी ट्रेन सिहोर मेें रुकी। इसके बाद मक्सी, शुजालपुर और उज्जैन में ट्रेन का जोरदार स्वागत हुुआ। स्टेशन पर ट्रेन पर फूल बरसाए जा रहे थे। आतिशबाजी की जा रही थी। उज्जैन से इंंदौर तक सांसद शंकर लालवानी ने भी यात्रा की और ट्रेन की विशेषताएं देेखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed