फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Before the inauguration coconut burst, 54 hostel rooms were broken and laid on the green belt land.

Indore: उद्घाटन का नारियल फूटने से पहले टूटा 54 कमरों को होस्टल, ग्रीन बेल्ट की जमीन पर तान दिया

Fri, 21 Jun 2024 08:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 21 Jun 2024 08:40 PM IST
सार

भवन मालिक के परिवार के लोग अफसरों से मिलने पहुंचे और दस्तावेज बताए, लेकिन अफसरों ने कहा कि बिल्डिंग का नक्शा मंजूर नहीं हुआ। जिस प्लाॅट पर भवन बना है। उसका लैैंडयूज ग्रीन बेल्ट है।

विज्ञापन
Indore: Before the inauguration coconut burst, 54 hostel rooms were broken and laid on the green belt land.
इंदौर में अवैध होस्टल तोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सर्वानंद नगर में 54 कमरों का एक होस्टल नगर निगम की रिमूवल गैंग ने तोड़ दिया। इस नए नवेले होस्टल का कुछ दिन बाद ही उद्घाटन होना था,लेकिन उद्धाटन का नारियल फूटता, उससे पहले पोकलेन के पंजों ने होस्टल की शक्ल बिगाड़ दी। होस्टल टूटते देख काॅलोनी के रहवासी एकत्र हो गए और उसे तोड़े जाने पर खुशी जताई।

विज्ञापन

उनका कहना था कि रहवासियों के क्षेत्र में इतना बड़ा होस्टल संचालित होता तो शांति भंग होती। अफसरों का कहना है कि पूरा होस्टल ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया था, लेकिन अभी बिल्डिंग मेें होस्टल का संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया था।

विज्ञापन

जांच में अफसरों ने पाया कि तीन मंजिला होस्टल को दो प्लाॅटों को जोड़कर बनाया था, जो नियमानुसार सही नहीं है। इस होस्टल का निर्माण भरत सोनी व अन्य ने किया था। परिवारजनों का कहना था कि काॅलोनी मेें अन्य कई निर्माण हुए है, लेकिन उनके भवन को ही अफसरों ने जानबूझ कर निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भवन मालिक के परिवार के लोग अफसरों से मिलने पहुंचे और दस्तावेज बताए, लेकिन अफसरों ने कहा कि बिल्डिंग का नक्शा मंजूर नहीं हुआ। जिस प्लाॅट पर भवन बना है। उसका लैैंडयूज ग्रीन बेल्ट है।



इस कारण व्यावसायिक गतिविधिया संचालित नहीं हो सकती है। अपसरों ने काॅलोनी के अन्य निर्माणों को भी देखा हैै। सभवत: क्षेत्र के अन्य अवैध निर्माणों पर भी हथौड़े चल सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed