{"_id":"69d0f2a2e6b62d9582018439","slug":"indore-ban-on-new-gas-connections-in-indore-consumers-will-be-able-to-take-connections-for-small-gas-cylinde-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में नए गैस कनेक्शनों पर रोक, छोटे गैस सिलिंडरों के कनेक्शन ले सकेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में नए गैस कनेक्शनों पर रोक, छोटे गैस सिलिंडरों के कनेक्शन ले सकेंगे उपभोक्ता
Sat, 04 Apr 2026 04:44 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:44 PM IST
सार
इंदौर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आम उपभोक्ताओं से लेकर छोटे व्यापारियों तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि नए गैस कनेक्शनों पर अस्थायी रोक लग गई है और मौजूदा उपभोक्ताओं को भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अभी भी एलपीजी गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही नए गैस कनेक्शनों पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि एजेंसी संचालक नए कनेक्शन के आवेदन ले रहे हैं और केवाईसी की प्रक्रिया भी पोर्टल पर पूरी की जा रही है, लेकिन भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा नए गैस कनेक्शन के लिए सब्सक्रिप्शन वाउचर जारी नहीं किए जा रहे हैं।
यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी, लेकिन जब तक कंपनियां वाउचर जारी नहीं करेंगी, तब तक नए कनेक्शन नहीं मिल पाएंगे। इससे नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कई घरों में एक महीने में एक से अधिक सिलेंडर की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कई लोग घरों से क्लाउड किचन भी संचालित करते हैं। पहले एक महीने में दो से तीन सिलेंडर मिल जाते थे, लेकिन अब दूसरा सिलेंडर लगभग 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिल पा रहा है।
इस स्थिति के चलते कई लोगों ने अतिरिक्त कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिए हैं। परिणामस्वरूप गैस एजेंसियों के पास पहले की तुलना में अधिक आवेदन पहुंच गए हैं, जिसके कारण फिलहाल नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसे लोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इंदौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों को अपना काम बंद करना पड़ रहा है। सराफा बाजार में नए आभूषण बनाने का काम भी गैस पर निर्भर करता है, जो इस कमी के कारण प्रभावित हुआ है। काम प्रभावित होने से कई कारीगर अपने घर लौट गए हैं। वहीं दूसरी ओर, कई लोग अब पीएनजी कनेक्शन लेने में रुचि दिखा रहे हैं।