{"_id":"683cfa17c0896f63140f2a1a","slug":"indore-bags-of-missing-couple-opened-in-shillong-clothes-searched-by-dogs-no-clue-found-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Couple Missing: शिलांग में लापता दंपति के बैग खोले, कपड़े खोजी श्वानों का सुंघाकर की खोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Couple Missing: शिलांग में लापता दंपति के बैग खोले, कपड़े खोजी श्वानों का सुंघाकर की खोज
Mon, 02 Jun 2025 09:21 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:21 AM IST
सार
शादी के बाद इंदौर से हनीमून मनाने गए राजा और सोनम रघुवंशी के परिजन चिंतित है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दोनों कुशल लौट आएंगे। आठ दिनों से दोनों लापता हैं, वे शिलांग से पचास किलोमीटर दूर डबलडेकर रूट पर घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिलांग में लापता इंदौर के दंपति राजा और सोनम का आठवें दिन भी कुछ पता नहीं चला। दो दिन से बारिश होने के कारण खोज अभियान प्रभावित हुआ। रविवार को मौसम साफ रहा, लेकिन कोहरा काफी था। शाम तक दोनों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
बता दें कि एनडीआरएफ की टीम भी उन्हें खोजने में जुटी है। दो दिन पहले स्थानीय पुलिस अफसरों ने होम स्टे में मिले दंपति के बैग खोलकर भी तलाशी ली, लेकिन उसमें मोबाइल फोन और आभूषण नहीं मिले। खोजी श्वान को दोनो के कपड़े सुंघाकर तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन खोजी श्वान जहां तक गए, वहां दोनो नहीं मिले।
विज्ञापन
इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग गए दंपति की खोजबीन के लिए बदला इलाका, अब स्कूटर मिलने वाले हिस्से में तलाशी
विज्ञापन
शादी के बाद इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए राजा और सोनम रघुवंशी के परिजन चिंतित हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दोनों कुशल लौट आएंगे। रविवार सुबह मौसम खुलने के बाद डबल डेकर रूट पर बचाव दल पहुंचे। शुक्रवार और शनिवार को शिलांग में दो दिन तेज बारिश हुई थी। इस कारण बचाव अभियान गति नहीं पकड़ पाया था। स्थानीय पुलिस ने गाइड और स्कूटर संचालक से पूछताछ की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। जिस जगह पर स्कूटर लावरिस मिला था, वहां भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
उधर रविवार को राजा और सोनम के भाई भी खोजी दल के साथ खाई वाले हिस्से में पहुंचे और स्थानीय लोगों से बात की। परिजनों ने राजा और सोनम की जानकारी देने वालों पर पांच लाख रुपये का इनाम भी रखा है। अब सोमवार को फिर खाई वाले हिस्से में उनकी तलाश की जाएगी। आपको बता दें कि आठ दिनों से दंपति लापता हैं, वे शिलांग से पचास किलोमीटर दूर डबलडेकर रूट पर घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
