फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore ayodhya ram mandir event celebration

Indore News: शहर में मनी राम दीपावली, घरों में सजी रंगोली, हुई जोरदार आतिशबाजी

Mon, 22 Jan 2024 08:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 22 Jan 2024 08:44 PM IST
सार

सोमवार को रात होते ही शहर में दीपावली सा दृश्य बन गया। पूरा शहर फटाखों से रोशन हुआ। घर-घर दीपक जलाए गए। 

विज्ञापन
indore ayodhya ram mandir event celebration
इंदौर में मनी दीपावली। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दो माह बाद इंदौर में फिर दीपावली बनी। घरों के आगे रंगोली सजी, पटाखे फूटे और दीपों से घर आंगन जगमगाए। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ प्रसंग को लोगों ने उत्सव की तरह मनाया। परंपरागत परिधान पहनकर लोगों ने एक दूसरे को राम दीवाली की बधाई दी और खूब पटाखे छोड़े। 
विज्ञापन


इंदौर के पुराने क्षेत्र राजवाड़ा, मल्हारगंज, लोधीपुरा, बियाबानी, नेहरु नगर, पाटनीपुरा जैसे इलाकों की रौनक तो देखने लायक थी। महिलाएं घरों के आंगन में शाम से ही रंगोली बनाने में व्यस्त हो गई थी। बच्चे फुलझड़ी, अनार, चकरी चलाने के लिए उत्सुक थे। जैसे जैसे अंधेरा गहराने लगा। शहर दीपों की रोशनी से जगमगाने लगा। गली मोहल्लों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। इंदौर विकास प्राधिकरण ने शहीद पार्क में शाम को सुंदरकांड का पाठ कराया। जिसमें पांच सौ बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन


बस्तीवासियों के साथ फिर दीपावली मनाई गई। लोधीपुरा की तीन गलियों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घरों पर झिलमिल करती झालरें लटकी थी तो सड़क पर रंगोली बनाकर उसे दीपों से सजाया गया था। लोधी पुरा के उत्सव को देखने के लिए आसपास के लोग भी आए। नंदानगर, र्क्लक काॅलोनी में भी अच्छी और बड़ी रंगोली बनाने की होड़ लगी थी। पूरे शहर मे दीपावली जैसा माहौल था। पिछली दीपावली 10 नवंबर को मनी और दो माह बाद फिर प्रमु श्रीराम ने शहरवासियों को दीपावली मनाने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed