फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Auto driver hit by car, accident while crossing the road

Indore: आटो ड्रायवर को कार ने मारी टक्कर, सड़क पार करते हुए हादसा

Wed, 17 Jul 2024 01:06 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 17 Jul 2024 01:06 PM IST
सार

कार की टक्कर से वह दूसरी तरफ जा गिरा। हादसा देख राहगिर रुके और एम्बुुलैंस को सूचना दी। एम्बुलैंस के आने तक रवींद्र के शरीर से काफी खूून बह गया थाा। उसे इलाज केे लिए अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन उपचार के दौरान उसकी हो गई।

विज्ञापन
Indore: Auto driver hit by car, accident while crossing the road
इंदौर में आटो चालक की सड़क हादसे में मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक आटो ड्रायवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहा था। इस दौरान उसे कार ने टक्कर मार दी। इससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई। लोगों ने आटो चालक को अस्पताल पहुंचाया,लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

घटना राजेंद्र नगर क्षेत्र की है। आटो चालक रवींद्र पिता लक्ष्मण निवासी भीम नगर रिक्शा सड़क किनारे पार्क कर सड़क पार कर पान की दुुकान की तरफ जा रहा था। इस बीच सड़क पर तेज गति से आ रही कार ने रवींद्र को टक्कर मार दी।

विज्ञापन



कार की टक्कर से वह दूसरी तरफ जा गिरा। हादसा देख राहगिर रुके और एम्बुुलैंस को सूचना दी। एम्बुलैंस के आने तक रवींद्र के शरीर से काफी खूून बह गया थाा। उसे इलाज केे लिए अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन उपचार के दौरान उसकी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रवींद्र की पत्नी अपने मायके गई है। उसे हादसे की सूचना दी गई। वहां महाराष्ट्र से इंदौर के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया हैै। रवींद्र की तीन संतानें है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed