फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: As soon as the order came, Dr. Ghanghoria took over the post of Dean, there was controversy regarding

Indore: आदेश आते ही डाॅ.घनघोरिया ने संभाला डीन का पद, इंदौर के एमजीएम काॅलेज की इस कुर्सी को लेकर था विवाद

Fri, 21 Feb 2025 03:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 21 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

डाॅ. दीक्षित के बाद शासन ने डाॅ. अशोक यादव को प्रभारी डीन बनाया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद डाॅ.वीपी पांडे डीन बने। इसे लेकर चर्चा भी रही थी। डा. पांडे यादव से वरिष्ठ है। इस कारण कोर्ट के उनके पक्ष में आदेश दिया था।

विज्ञापन
Indore: As soon as the order came, Dr. Ghanghoria took over the post of Dean, there was controversy regarding
मेडिकल काॅलेज के नए डीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी एमजीएम मेडिकल काॅलेज के डीन पद पर डाॅ. अरविंद घनघोरिया की नियुक्ति हो गई है। आदेश आते ही उन्होंने ताबड़तोड़ पदभार भी ग्रहण कर लिया। वे पहले नीमच में थे और घोषणा के बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी लेने में देर नहीं लगाई। दरअसल, इंदौर के इस काॅलेज के डीन पद का मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था।

विज्ञापन


दरअसल, इंदौर में पहले इस पद पर डॉ. संजय दीक्षित डीन थे। वे लंबे समय तक डीन रहे। वे नवंबर में सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनके कार्यकाल में पुराने मेडिकल काॅलेज में ही भूतहा पार्टी बड़ी चर्चा में आई थी। डाॅ. दीक्षित के बाद शासन ने डाॅ. अशोक यादव को प्रभारी डीन बनाया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद डाॅ. वीपी पांडे डीन बने। इसे लेकर चर्चा भी रही थी। डॉ. पांडे यादव से वरिष्ठ हैं। इस कारण कोर्ट ने उनके पक्ष में आदेश दिया था। कुछ दिनों बाद वे छुट्टी पर चले गए थे। गुरुवार रात शासन ने जैसे ही डीन पद के लिए डाॅ. अरविंद घनघोरिया का नाम घोषित किया। उन्होंने दूसरे दिन सुबह पदभार ग्रहण कर लिया। डाॅ. घनघोरिया पहले भी इंदौर मेडिकल काॅलेज में लंबे समय तक रह चुके हैं। वे फिलहाल नीमच मेडिकल काॅलेज के डीन थे। सुबह उन्होंने पदभार ग्रहण किया तो मेडिकल काॅलेज का स्टाॅफ भी उनसे मिलने पहुंचा। गुलदस्ता देकर उन्होंने नए डीन का स्वागत किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed