फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Another child died in Yugpurush Dham of Indore, he had become very weak due to illness.

Indore: इंदौर के युगपुरुष धाम में फिर एक बच्चे की मौत,बीमारी के कारण हो चुका था काफी कमजोर

Tue, 10 Dec 2024 12:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Dec 2024 12:59 PM IST
सार

मंगलवार को जिस बच्चे की मौत हुई। उसे छह साल पहले आश्रम में प्रवेश दिया गया था। वह मिर्गी की बीमारी से पीडि़त था और आश्रम में ही उसका इलाज चल रहा था। बीते कुछ दिनों से उसकी हालत ज्यादा खराब थी और वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहा था।

विज्ञापन
Indore: Another child died in Yugpurush Dham of Indore, he had become very weak due to illness.
युगपुरुष धाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के युगपुरुष धाम में फिर एक बच्चे की मौत हो गई। दिव्यांग बच्चा छह साल से आश्रम में रहता था, उसे मिर्गी के दौरे आते थे और वह बीमारी के कारण काफी कमजोर हो चुका थ और बिस्तर पर था। सुबह फिर उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

बच्चे की मौत की जानकारी आश्रम में अफसरों व बाल कल्याण समिति को भेज दी। अफसरों ने बच्चे की बीमारी की जानकारी भी आश्रम से जुटाई। 20 दिन पहले भी आश्रम में एक बीमार किशोरी की मौत हो गई थी। बच्ची बुरहानपुर क्षेत्र की रहने वाली थी।

विज्ञापन

 

मंगलवार को जिस बच्चे की मौत हुई। उसे छह साल पहले आश्रम में प्रवेश दिया गया था। वह मिर्गी की बीमारी से पीडि़त था और आश्रम में ही उसका इलाज चल रहा था। बीते कुछ दिनों से उसकी हालत ज्यादा खराब थी और वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहा था। उसकी मौत की सूचना आश्रम ने परिजनों को भी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजन आश्रम पहुंचकर बच्चे के शव को ले गए। आपको बता दे कि जुलाई में आश्रम में तीन सप्ताह में दस बच्चों की मौत हो गई थी। तब आश्रम ने इसकी जानकारी अफसरों से छुपाई थी। दूषित पानी पीने से आश्रम के बच्चे बीमार हुई थे।




मौत की जानकारी मिलने के बाद पचास से ज्यादा बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। आश्रम के कई बच्चों को दूसरे संस्थानों में शिफ्ट किया गया था। इस मामले में प्रशासन ने जांच भी कराई थी और आश्रम वार्डन को तब हटाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed