फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ancient temple given on rent for wedding in Indore, food stalls set up

Indore: शादी के लिए इंदौर का प्राचीन गोपाल मंदिर दे दिया किराए पर, लगे खाने के स्टाॅल, गूंजे मंगल गीत

Sun, 12 Jan 2025 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 Jan 2025 07:02 PM IST
सार

गर्भगृह के सामने के हिस्से का उपयोग विवाह के लिए करने के कारण भक्तों को परेशानी हुई। उन्होंने इसे लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई। यह मंदिर संभागायुक्त कार्यालय के अधीन आता है। मैनेजर ने कहा कि अफसरों के तरफ से आए निर्देश के बाद ही रसीद काटी गई थी।

विज्ञापन
Indore: Ancient temple given on rent for wedding in Indore, food stalls set up
प्राचीन मंदिर में शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन की देखरेख में संचालित होने वाले इंदौर के प्राचीन गोपाल मंदिर में रविवार को शादी के मंगलगीत गूंजे और खाने के स्टाॅल लगे। शहर के एक कारोबारी को सिर्फ 25 हजार रुपये की रसीद कटवा कर मंदिर किराए पर दे दिया। रसीद गोपाल मंदिर संस्थान के मैनेजर कौशल ने काटी और अब वे मामले से पल्ला झाड़कर अफसरों के आदेश पर किराए से देने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार करोड़ों रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन साल पहले किया गया है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। आमतौर पर निजी आयोजन के लिए मंदिर परिसर नहीं दिया जाता है, लेकिन रविवार को मंदिर परिसर में फूलों का डेकोरेशन किया गया था। गलियारे में मेहमानों के लिए सोफे रखे गए थे। मंदिर में गर्भगृह के सामने हवन कुंड बना दिया गया था और दुल्हा-दुल्हन के फेरे के लिए डेकोरेशन किया गया था। आसपास कुर्सियां भी लगाई गई थी। मंदिर परिसर में ही भोजन भी तैयार हो रहा था। इसके अलावा इमामवाड़ा वाले हिस्से में टेंट लगाकर रास्ता भी बंद कर दिया गया। सड़क पर वाहन पार्क होने के कारण ट्रैफिक में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन


भक्तों ने जताई आपत्ति
गर्भगृह के सामने के हिस्से का उपयोग विवाह के लिए करने के कारण भक्तों को परेशानी हुई। उन्होंने इसे लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई। यह मंदिर संभागायुक्त कार्यालय के अधीन आता है। मैनेजर ने कहा कि कार्यालय के अफसरों के तरफ से आए निर्देश के बाद ही रसीद काटी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed