फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: An uncontrolled bus hit a bike, rickshaw and car in Indore, two killed, one injured in the accident

Indore: इंदौर में बेकाबू बस ने बाइक, रिक्शा व कार को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, एक घायल

Wed, 20 Aug 2025 06:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 20 Aug 2025 06:37 PM IST
सार

हादसा अंतिम चौराहे पर शाम के वक्त हुआ। एक काॅलेज बस ने बाइक पर जा रहे एकांश पंड्या को टक्कर मारी। बस एकांश को रौंदते हुए आगे बढ़ गई और पैदल जा रही दो छात्राएं बस की चपेट में आ गईं। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Indore: An uncontrolled bus hit a bike, rickshaw and car in Indore, two killed, one injured in the accident
हादसे का शिकार युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में तेज रफ्तार एक बेकाबू बस ने दो लोगों को जान ले ली। बस ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक कार में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक व छात्रा की मौत हुई है। हादसे के बाद लोगों ने बस चालक को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

यह हादसा इंदौर के अंतिम चौराहे पर शाम के वक्त हुआ। एक काॅलेज बस ने बाइक पर जा रहे एकांश पंड्या को टक्कर मारी। बस एकांश को रौंदते हुए आगे बढ़ गई और पैदल जा रही दो छात्राएं बस की चपेट में आ गईं। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई।

विज्ञापन



हड़बड़ाहट में बस चालक ने बस रोकने के बजाए एक कार और रिक्शा को भी टक्कर मार दी। मृतक एकांश साफ्टवेयर इंजीनियर था। वह अपनी मां के लिए दवाई लेने जा रहा था। हादसे में मृत छात्रा मानसी श्रीवास हुकमचंद काॅलोनी में रहती थी। एक अन्य घायल छात्रा को उपचार के लिए क्लाॅथ मार्केट अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिक्शा चालक को भी चोट आई है।यह बस मेडिकेप्स विश्व विद्यालय की है। वह बड़ा गणपति से राजमोहल्ला की तरफ जा रही थी। लोगों ने बताया कि सड़क पर काफी ट्रैफिक रहता है। इसके बावजूद चालक बस तेज रफ्तार से चला रहा था और पहले बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्पीड कंट्रोल में नहीं होने से ब्रेक भी समय पर नहीं लगे और उसने दूसरे वाहनों व पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। मौके पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस को भी जब्त कर थाने पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed