{"_id":"69b238fcc9ff1a88a1099c6f","slug":"indore-an-eicher-vehicle-loaded-with-bananas-collided-with-a-parked-truck-in-indore-killing-two-people-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: केले से भरा आयशर वाहन खड़े ट्रक से टकराया, केबिन में डेढ़ घंटे फंसे रहे चालक-क्लीनर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: केले से भरा आयशर वाहन खड़े ट्रक से टकराया, केबिन में डेढ़ घंटे फंसे रहे चालक-क्लीनर, दोनों की मौत
Thu, 12 Mar 2026 09:24 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:24 AM IST
सार
इंदौर के बायपास पर फिर एक हादसा हो गया। बुधवार सुबह आयशर वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकराय गया। आयशर वाहन केले से लदा था। उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। आयशर के ट्रक में फंसे हिस्से को जेसीबी की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन
बायपास पर हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बिचौली हप्सी क्षेत्र में गुरुवार तड़के केले से भरा आयशर वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया। आयशर वाहन स्पीड में था और ट्रक से इतनी जोर से टकराया कि वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी की मदद से निकाला गया। आयशर वाहन में सवार ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया था और टक्कर हो गई।
विज्ञापन
केलों से भरा आयशर वाहन राऊ से देवास की तरफ जा रहा था। बायपास पर बिचौली हप्सी ब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से वह पीछे की तरफ टकराया। जोर से हुई टक्कर के बाद ग्रामीण और राहगीर एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। आयशर वाहन का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया था और ड्राइवर व क्लीनर भी डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसे रहे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एक जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे केबिन को हटाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Indore News: केले से भरा आयशर वाहन खड़े ट्रक से टकराया, केबिन में डेढ़ घंटे फंसे रहे चालक-क्लीनर, दोनों की मौत
विज्ञापन
मृतक की पहचान रमेश उर्फ राजेश पुत्र फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी के रूप में हुई। रमेश ड्राइवर और क्लीनर राजू उर्फ राजेश निवासी धार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के लिए ट्रक की गलत पार्किंग को जिम्मेदार माना और ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि इंदौर बायपास में सर्विस रोड व तीन स्थानों पर ब्रिजों का निर्माण हो रहा है। इस कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बीते चार माह में आठ से ज्यादा हादसे बायपास पर हो चुके और दस से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
