{"_id":"6865e23194cb11bd090e7e0c","slug":"indore-amarnath-yatra-begins-pilgrims-will-get-indori-pohe-dal-baati-during-the-journey-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: अमरनाथ यात्रा शुरू,यात्रियों को यात्रा के दौरान मिलेंगे इंदौरी पोहे, दाल बाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: अमरनाथ यात्रा शुरू,यात्रियों को यात्रा के दौरान मिलेंगे इंदौरी पोहे, दाल बाटी
Thu, 03 Jul 2025 07:24 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 03 Jul 2025 07:24 AM IST
सार
इंदौर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रवाना होने का सिलसिला तीन दिन पहले ही शुरू हो गया है। जिन यात्रियों को 3 जुलाई के बाद की तिथि यात्रा शुरू करने के लिए मिली है। वे अब जाने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों को भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें यात्रा के दौरान मालवी व्यंजनों का स्वाद मिल सकेगा। भक्तों की सेवा के लिए इंदौर के संगठनों द्वारा लगाए जाने वाले लंगर में दाल बाटी चूरमा, इंदौरी पोहे, जलेबी, कचोरी सहित अन्य व्यंजन मिलेंगे। भोजन तैयार करने के लिए हलवाइयों की टीम भी इंदौर से ही पहुंची है। बालटाल रूट पर लंगर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
इंदौर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रवाना होने का सिलसिला तीन दिन पहले ही शुरू हो गया है। दिल्ली और जम्मू तक जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ है। जिन यात्रियों को 3 जुलाई के बाद की तिथि यात्रा शुरू करने के लिए मिली है। वे अब जाने की तैयारी कर रहे है। इंदौर के मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर ट्रस्ट अमरनाथ यात्रियों के लिए पंजाब के एक संगठन की मदद से लंगर शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
बालटाल में लंगर के लिए बड़ा शेड तैयार हो चुका है। यहां मालवी व्यंजनों के अलावा रात को कढ़ाव वाला दूध भी यात्रियों को दिया जाएगा। लंगर में 200 से ज्यादा यात्रियों के रुकने का इंतजाम भी किया गया है। लंगर में सेवा देने के लिए इंदौर से भी कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। इसके अलावा अलग-अलग संगठन यात्रा के लिए जत्थे भी लेकर जा रहे हैं। एक जत्था 12 जुलाई को रवाना होगा।
विज्ञापन
38 दिन तक चलेगी यात्रा
16 किलोमीटर से ज्यादा लंबी यात्रा दो दिन में पूरी होती है। 38 दिन यह यात्रा चलेगी और तीन लाख से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। यात्रा मार्ग पर सैकड़ों लंगर लगाए गए हैं। जहां तरह-तरह के पकवान भक्तों को दिए जाएंगे।
