फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Along with expanding its organization, the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) will also establish a foo

इंदौर : संगठन विस्तार के साथ समाजों में भी पैठ बनाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Thu, 29 Oct 2026 01:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 29 Oct 2026 01:25 PM IST
सार

आरएसएस के एकत्रीकरण में दिए गए संदेश के बहाने स्वयंसेवकों के साथ आने वाले वर्षों की रणनीति भी साझा की। स्वयंसेवकों से कहा गया कि संघ अब सिर्फ शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर नहीं देगा, बल्कि समाज के बीच पहुंच बनाएगा।

विज्ञापन
Indore: Along with expanding its organization, the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) will also establish a foo
डेली कॉलेज में आयोजित एकत्रीकरण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरएसएस ने शताब्दी वर्ष के समापन के मौके पर हुए एकत्रीकरण में दिए गए संदेश के बहाने स्वयंसेवकों के साथ आने वाले वर्षों की रणनीति भी साझा की। इसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। स्वयंसेवकों से कहा गया कि संघ अब सिर्फ शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर नहीं देगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक स्तर पर अपनी पहुंच बनाएगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश में बने माहौल को केस स्टडी के रूप में पेश करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उस दौरान स्वयंसेवकों ने देश की आधी आबादी से संपर्क किया था और इसका असर देशभर में देखने को मिला था।

विज्ञापन

 

भाषण में कही गईं पांच महत्वपूर्ण बातें

  • संगठन के विस्तार के साथ समाज में परिवर्तन लाना जरूरी है। इसके लिए संपर्क बढ़ाने और समाज में नई व्यवस्थाएं खड़ी करने पर जोर दिया गया।
     

  • समाज में आपसी असमानता, कुरीतियों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
     

  • स्वयंसेवकों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। सिर्फ विचारों का प्रचार पर्याप्त नहीं है। जातिगत विषमता और भेदभाव समाप्त करने के लिए ठोस काम करना होगा।

    विज्ञापन

     

  • भाषण में संगठन से ज्यादा समाजहित पर जोर दिया गया। कहा गया कि संघ वर्तमान में प्रभावी है, लेकिन अब उसका लाभ समाज को मिलना चाहिए।
     

  • आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर उपलब्धियों का उत्सव मनाने के बजाय सभी वर्गों को जोड़कर सामाजिक परिवर्तन लाने पर ध्यान देना होगा।

     

हालिया आंदोलनों पर जताई चिंता

शताब्दी वर्ष के दौरान दिए गए भाषण में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए आंदोलनों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया। हालांकि, यह कहा गया कि कुछ शक्तियां आंदोलनों के जरिए समाज के विचारों को बदलने की कोशिश कर रही हैं। इससे निपटने के लिए देश में राष्ट्र के विचार का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed