फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Airport Breaks Records in February with Highest Daily Passenger Count

Indore News: फरवरी में टूटा रिकॉर्ड, हर दिन 12,945 यात्रियों ने भरी उड़ान

Sun, 02 Mar 2025 05:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Mar 2025 05:56 PM IST
सार

Indore News: फरवरी में इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री संख्या के रिकॉर्ड टूट गए। महीने के दौरान रोजाना औसतन 12,945 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। साथ ही पहली बार एक दिन में 100 उड़ानों का रिकॉर्ड भी बना। 

विज्ञापन
Indore Airport Breaks Records in February with Highest Daily Passenger Count
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

फरवरी का महीना इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। साल के सबसे छोटे महीने के बावजूद, फरवरी में रोजाना उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह महीना इंदौर एयरपोर्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा औसत दैनिक यात्रियों वाला दूसरा सबसे बड़ा महीना बना। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 28 फरवरी के बीच कुल 2,637 उड़ानों के माध्यम से 3,62,458 यात्रियों ने सफर किया। इस तरह, रोजाना औसत 12,945 यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा की। वहीं, जनवरी में 2,861 उड़ानों के जरिए 3,77,207 यात्रियों ने उड़ान भरी थी। हालांकि जनवरी में कुल यात्रियों की संख्या अधिक रही, लेकिन दैनिक औसत के हिसाब से फरवरी आगे निकल गया। जनवरी में प्रति दिन औसत 12,168 यात्री सफर कर रहे थे, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 12,945 हो गया। यानी, रोजाना यात्रियों की संख्या में 777 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  
विज्ञापन


पहली बार 100 उड़ानों का रिकॉर्ड
फरवरी में न सिर्फ यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड बना, बल्कि पहली बार एक दिन में उड़ानों का आंकड़ा 100 तक पहुंचा। 14 फरवरी को इंदौर एयरपोर्ट से कुल 100 उड़ानें संचालित हुईं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके अलावा, चार अन्य दिनों में उड़ानों की संख्या 98 तक पहुंची थी।  
विज्ञापन


हर दिन दो नई उड़ानें जुड़ीं
फरवरी में यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ उड़ानों की संख्या में भी इजाफा हुआ। जहां जनवरी में औसतन 92 उड़ानें प्रतिदिन संचालित हो रही थीं, वहीं फरवरी में यह संख्या बढ़कर 94 हो गई। यानी, हर दिन दो अतिरिक्त उड़ानें जोड़ी गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में नया रिकॉर्ड, अप्रैल में हल्की गिरावट संभव
ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अमोल कटारिया के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री संख्या और उड़ानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मार्च में यात्रियों की संख्या 4 लाख तक पहुंच सकती है और यह महीना नए रिकॉर्ड बना सकता है। हालांकि, 1 अप्रैल से रनवे की मरम्मत के कारण रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक उड़ानों का संचालन बंद रहेगा, जिससे उड़ानों की संख्या में हल्की गिरावट आ सकती है। इसके बावजूद, गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्रियों की संख्या में वृद्धि जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed