फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After trapping Hindu girls, Mohsin also made them friends with his relatives

Indore: हिन्दू लड़कियों को फंसाने के बाद मोहसिन उनकी दोस्ती रिश्तेदारों से भी कराता था

Thu, 29 May 2025 08:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 May 2025 08:46 AM IST
सार

मोहिसन पब व होटलों में लड़कियों को ले जाता था और खुद की मिलेट्री फैमेली होने का रौब भी उन पर झाड़ता था। पार्टी के दौरान लड़कियों को नशा करवाता था। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन
Indore: After trapping Hindu girls, Mohsin also made them friends with his relatives
युवती के साथ मोहसिन खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान को लेकर नए खुलासे हो रहे है। लव जिहाद के अपराधों में वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी शामिल करता था। युवतियों को पहले जाल में फंसता था। उन्हें पब, होटलों में ले जाकर पार्टियां करता था। फिर युवतियों की सहेलियों से भी दोस्ती बढ़ाता था। उन्हें भी अपने जाल में फंसाता था और रिश्तेदारों से भी उनकी दोस्ती कराता था। पुलिस को कुछ फोटो मिले है। जिसमे लड़कियों के साथ रिश्तेदार भी शामिल है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: गैंगरेप के आरोपी इमरान और फैजान फरार, मोहसिन ने कहा 30 लड़कियों से गलत काम किया

विज्ञापन

सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर एक युवती के साथ भी मोहसिन के कुछ फोटो मिले है। राइफलों के साथ और महंगे वाहनों के साथ उनकी रील बनाने में मोहसिन मदद करता था। अभी तक इस युवती ने मोहसिन के खिलाफ शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस इस युवती का भी पता लगा रही है,ताकि पूछताछ के बाद यह पता चल सके कि मोहसिन के अन्य रिश्तेदार और दोस्त कौन है, जो उसके साथ अपराध में शामिल रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नशा भी कराता था

मोहिसन पब व होटलों में लड़कियों को ले जाता था और खुद की मिलेट्री फैमेली होने का रौब भी उन पर झाड़ता था। पार्टी के दौरान लड़कियों को नशा करवाता था। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।


यह भी पता चला कि आरोपी प्रशासन से रायफल के लाइसेंस दिलाने के नाम पर भी कुछ लोगों से ठगी कर चुका है। कुछ अफसरों से भी उनसे दोस्ती कर रखी थी। शहर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चे को भी वह बड़ी स्पर्धा में मौका देने का लालच देकर एकेडमी में बुलवाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed