फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After making friendship, he made relations and asked to change religion, case registered against the y

Indore: दोस्ती करने के बाद संबंध बनाए और धर्म बदलने को कहा,युवक पर केस दर्ज

Mon, 18 Aug 2025 12:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Aug 2025 12:06 PM IST
सार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती की पहचान सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद का नाम अर्पित पिता संजय निवासी संजीव नगर बताया था। दोनो कई बार मिले और फिर दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
Indore: After making friendship, he made relations and asked to change religion, case registered against the y
इंदौर में युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने रेप करने वे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने युवती से पहले दोस्ती की। फिर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने उससे शादी करने को कहा तो युवक ने कहा कि वह ईसाई है। शादी से पहले तुम्हे भी धर्म बदलना पड़ेगा। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत की।

विज्ञापन

 

इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती की पहचान सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद का नाम अर्पित पिता संजय निवासी संजीव नगर बताया था। दोनो कई बार मिले और फिर दोस्ती हो गई। अर्पित उसे कई जगह घूमाने ले गया और विवाह करने का प्रस्ताव भी दिया। युवती उसकी बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए अर्पित ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। युवती को अर्पित ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। सालभर गुजरने के बाद युवती ने पूछा कि शादी कब कर रहे हो? तो युवक ने कहा कि वह ईसाई है।

विज्ञापन

 

शादी चर्च में होगी, उससे पहले धर्म बदलना होगा। युवती ने मना किया तो अर्पित धमकाने लगा। वह युवती को कुछ निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देने लगा। बाद में उसने धर्म बदलने के लिए पैसों का लालच भी दिया। युवती ने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों की मदद ली और अर्पित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल फोन से कई हिन्दू लड़कियों के साथ चैटिंग व फोटो भी पुलिस को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed