फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After farmers' protest, ban on approving maps around Ahilya Path Scheme lifted

Indore: किसानों के विरोध के बाद अहिल्या पथ स्कीम के आसपास के नक्शे मंजूर करने पर लगी रोक हटी

Sun, 29 Sep 2024 09:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Sep 2024 09:59 PM IST
सार

पूरे मार्ग निर्माण के लिए 1170.90 हेक्टेयर जमीन पर ही योजना प्रस्तावित की गई है। पहले योजना को अंतिम रूप हीं दिया गया था। इस कारण क्षेत्र के नक्शे पास करने पर रोक लगाई गई थी,लेकिन अब स्कीम के आसपास की जमीन के नक्शे मंजूर हो सकेंगे।

विज्ञापन
Indore: After farmers' protest, ban on approving maps around Ahilya Path Scheme lifted
इंदौर विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकरण सुपर काॅरिडोर के समीप अहिल्या पथ स्कीम ला रहा है। इसमें 10 से अधिक गांवों की जमीनें आ रही हैं। इस योजना का किसान काफी विरोध जता रहे हैं। योजना की मंजूरी मिलते ही नगर तथा ग्राम निवेश विभाग ने क्षेत्र के जमीनों के नक्शे स्वीकृत करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन रविवार को अवकाश के दिन रोक हटाने की घोषणा की गई। तर्क यह दिया गया कि योजना 1170.90 हेक्टेयर पर प्रस्तावित की गई है। योजना को अंतिम रूप देने के बाद नक्शों पर लगी रोक हटा दी गई है। इस विवादित योजना के खसरे लीक करने के आरोप भी लगे। इसके बाद इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना शाखा के एक अफसर ने इस्तीफा भी दे दिया।

विज्ञापन


प्राधिकरण द्वारा अहिल्या पथ योजना के तहत 15 किलोमीटर लंबे एवं 75 मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। प्राधिकरण ने इसके लिए मार्ग के आसपास पांच योजनाएं प्रस्तावित की हैं। इन योजनाओं में नैनोद, रिंजलाय, जंबूर्डी हप्सी, बुढ़ानिया, बड़ा बांगडदा, पालाखेड़ी, लिम्बोदागारी, भौंरासला, रेवती एवं बरदरी ग्राम की जमीनें शामिल हैं।
विज्ञापन


पूरे मार्ग निर्माण के लिए 1170.90 हेक्टेयर जमीन पर ही योजना प्रस्तावित की गई है। पहले योजना को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। इस कारण क्षेत्र के नक्शे पास करने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब स्कीम के आसपास की जमीन के नक्शे मंजूर हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed