फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After drinking acid, he had not eaten food for two years, doctors performed surgery and created a food

Indore: एसिड पीने के बाद दो साल से नहीं खाया था खाना, डाक्टरों ने सर्जरी कर बड़ी आंत से बनाई आहार नली

Tue, 07 Oct 2025 09:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 07 Oct 2025 09:32 AM IST
सार

आंत से युवक के शरीर में आहार नली बनाई। यह सर्जरी इसलिए जटिल थी, क्योकि आहर नली के आसपास के दूसरे अंगों को भी सुरक्षित रखकर नई आहर नली शरीर में लगाना थी। इस कारण अलग-अलग विशेषज्ञ भी सर्जरी में शामिल थे।

विज्ञापन
Indore: After drinking acid, he had not eaten food for two years, doctors performed surgery and created a food
सर्जरी करने वाली टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने दो साल पहले पारिवारिक विवाद में एसिड पी लिया था। उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह दो साल से खाना नहीं खा पा रहा था। उसे फीडिंग ट्यूब के जरिए तरल भोजन शरीर में भेजा जाता था। इस कारण वह कमजोर भी होने लगा था।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में अगले दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट, सिस्टम पड़ा कमजोर, अब लौटेगा मानसून

विज्ञापन

 

इंडेक्स अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने छह घंटे की सर्जरी कर बड़ी आंत से युवक के शरीर में आहार नली बनाई। यह सर्जरी इसलिए जटिल थी, क्योकि आहर नली के आसपास के दूसरे अंगों को भी सुरक्षित रखकर नई आहर नली शरीर में लगाना थी। इस कारण अलग-अलग विशेषज्ञ भी सर्जरी में शामिल थे। अब मरीज की हालत ठीक है और वह पंद्रह दिन के बाद खुद भोजन खा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं रहा था दवाई से फायदा

 

एसिड पीने के बाद युवक की आहर नली में छेंद हो गए थे और वह सड़ गई थी। दवाई से भी उसे कोई फायदा नहीं हुआ।मरीज का जीवन एक ट्यूब (एफजे) के माध्यम से तरल आहार पर चल रहा था। चिकित्सीय भाषा में पेट में तरल पदार्थ पहुंचाने की यह एक ऐसी व्यवस्था है जिससे ट्यूब नली के माध्यम से भोजन को सीधे पेट की छोटी आंत में पहुंचा दिया जाता है। डाॅक्टरों के पास जब यह केस पहुंचा तो उन्होंने युवक के परिजनों से कहा कि नई आहार नली से मरीज ठीक हो सकता है। सर्जरी की सहमति मिलने के बाद बड़ी आंत के कुछ हिस्सों को काटकर उसकी आहार नली बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed