फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young man was murdered in Indore for not giving him a lift; police revealed the blind murder.

Indore: इंदौर में लिफ्ट नहीं देने पर की थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

Sat, 27 Sep 2025 10:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Sep 2025 10:02 PM IST
सार

पुलिस को एक महिला ने यह सुराग दिया था कि हत्यारे के पास वाहन नहीं था और वह नशे में था। हत्या के बाद वह पैदल गया था। इस आधार पर पुलिस ने मुखाबिरों को सक्रिय किया और गांधी नगर व आसपास की बस्ती में पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
Indore: A young man was murdered in Indore for not giving him a lift; police revealed the blind murder.
दीपक नामक युवक की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले इंदौर के प्रसिद्ध बिसाजन मंदिर की टेकरी के समीप हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। आरोपी भी दर्शन करने आया था और मंदिर से लौटते समय उनसे ई रिक्शा चालक दीपक किरण से गांधी नगर जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी। उनसे इनकार करने पर आरोपी ने विवाद किया और सीमेंट ब्लाॅक सिर पर दे मारा। ज्यादा खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी नशे में  था। इस हत्या को लेकर टेकरी के समीप ही एक महिला ने पुलिस को कुछ सुराग दिए थे। जिसके जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची।

विज्ञापन

ये खबर पढ़ें: Indore News: 'शूर्पणखा' में जलने वाला था 11 महिलाओं का पुतला, हाईकोर्ट ने लगा दी रोक

विज्ञापन

नवरात्र मेले के बीच इंदौर के प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर की सीढ़ियों के पास एक ऑटो चालक दीपक का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया था। उसके सिर पर घाव थे और उसका मोबाइल भी मौके पर ही पुलिस को मिला था। मृतक की पहचान दीपक पिता मोहनलाल किरण, निवासी सिद्धार्थ नगर गांधीनगर के समीप के रूप में हुई थी। टेकरी के आसपास पुलिस को कोई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी नहीं मिल रहे थे। पुलिस को आशंका थी कि तात्कालिक विवाद के कारण हत्या की गई है, क्योंकि मृतक के सिर पर सीमेंट के ब्लाॅक से वार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपक ऑटो रिक्शा चलाता था। पुलिस को एक महिला ने यह सुराग दिया था कि हत्यारे के पास वाहन नहीं था और वह नशे में था। हत्या के बाद वह पैदल गया था। इस आधार पर पुलिस ने मुखाबिरों को सक्रिय किया और गांधी नगर व आसपास की बस्ती में पड़ताल शुरू की। पुलिस को पता चला कि गांधी नगर मल्टी में रहने वाले गणेश पिता मधुकर रणसिंगे ने हत्या की है। घर आने के बाद उनसे परिजनों से भी विवाद किया था। इसके बाद वह घर से फरार हो गया था। इसके चलते उस पर पुलिस का शक और गहरा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed