Indore:इंदौर में फिर एक युवक की हत्या, खेत में ट्रैक्टर ले जाने के लिए हुआ था विवाद
रोहित ने धारधार हथियारों से दीपक पर वार कर दिया। दीपक के परिवार के लोगों को विवाद की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और दीपक को अस्पताल लेकर गए, लेकिन गहरे घाव होने की वजह से दीपक के शरीर से ज्यादा खून बन गया और उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। युवक ट्रैक्टर में लहसून लेकर मंडी जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर का एक पहिए से खेत की मेढ़ टूट गई। इससे नाराज होकर तीन आरोपियों ने ट्रैक्टर चला रहे युवक की हत्या की दी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांधीनगर के एक खेत में आरोपी रोहित, देवकरण और हिम्मत सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान दीपक डाॅबी अपने मामा के खेत से ट्रैक्टर में लहसून भर कर निकला। ट्रैक्टर का पहिया खेत की मेढ़ पर चढ़ गया तो खेत में सिंचाई कर रहे तीनों आरोपियों ने आपत्ति ली।
दीपक का उनसे विवाद हो गया। इस बीच रोहित ने धारधार हथियारों से दीपक पर वार कर दिया। दीपक के परिवार के लोगों को विवाद की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और दीपक को अस्पताल लेकर गए, लेकिन गहरे घाव होने की वजह से दीपक के शरीर से ज्यादा खून बन गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दीपक मूलत: बड़ोली गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा के यहां आया था और काम में उनका हाथ बंटाने के लिए वे खेत पर गया था।
