{"_id":"69cfb5623db130c7f9095398","slug":"indore-a-young-man-was-going-to-pluck-roses-from-a-field-when-he-was-attacked-by-a-leopard-and-admitted-to-my-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: खेत में गुलाब तोड़ने जा रहा था युवक, तेंदुए ने किया हमला, एमवाय अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: खेत में गुलाब तोड़ने जा रहा था युवक, तेंदुए ने किया हमला, एमवाय अस्पताल में भर्ती
Fri, 03 Apr 2026 06:11 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:11 PM IST
सार
इंदौर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही से हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक युवक पर उस वक्त तेंदुए ने हमला कर दिया, जब वह खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहा था। युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
इस युवक को तेंदुए ने बनाया निशाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही और हमलों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सुल्लाखेड़ी गांव का है। यहां रहने वाले अर्जुन पिता मांगीलाल शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहे थे। तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें अर्जुन के एक हाथ और चेहरे पर नाखूनों के निशान लग गए।
अर्जुन ने जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच खेत में काम कर रहे परिवार के लोग और आसपास के खेतों के किसान उसे बचाने पहुंचे। यह देख तेंदुआ भाग गया। इसके बाद किसान प्रहलाद रघुवंशी अर्जुन को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाए, जहां उसे भर्ती किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। इससे पहले इंदौर बायपास की एक टाउनशिप में भी तेंदुआ देखा गया था।
इंदौर के एमवाय अस्पताल में खरगोन से एक युवक को सर्जरी के लिए लाया गया। काम के दौरान उसके गले में 12 एमएम का सरिया घुस गया था और वह गले के आर-पार हो गया था। सरिया मस्तिष्क और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली नस के बेहद करीब घुसा था।
विज्ञापन
एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन घंटे की सर्जरी कर 30 वर्षीय सद्दाम की जान बचा ली। सर्जरी इसलिए काफी जटिल थी कि यदि ऑपरेशन के दौरान किसी भी हिस्से को नुकसान पहुंचता तो मरीज लकवे का शिकार हो सकता था, लेकिन सावधानीपूर्वक सरिया निकाल लिया गया। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है।