फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A tank is being constructed in Phalbagh, Indore, at a cost of Rs 18 crore, which will store three cror

Indore: इंदौर में फलबाग में तैयार हो रहा 18 करोड़ की लागत से टैंक, तीन करोड़ लीटर पानी होगा संग्रहित

Wed, 24 Dec 2025 03:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Dec 2025 03:34 PM IST
सार

इंदौर में पश्चिमी क्षेत्र में एक टैंक तैयार किया जा रहा है। इससे दस पानी की टंकियों को पानी पहुंचाया जाएगा। इस टैंक की क्षमता तीन करोड़ लीटर पानी एकत्र करने की है। इसके निर्माण में 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है।

 

विज्ञापन
Indore: A tank is being constructed in Phalbagh, Indore, at a cost of Rs 18 crore, which will store three cror
फलबाग में तैयार हो रहा टैंक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में भविष्य की पानी की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम ने जल आपूर्ति व्यवस्था के लिए फलबाग की जमीन पर पानी जमा करने का एक बड़ा संपवेल बनाना शुरू किया है। अठारह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस टैंक में तीन करोड़ लीटर से ज्यादा पानी जमा करने की क्षमता होगी। इसके तैयार होने से पश्चिमी क्षेत्र की दस से ज्यादा पानी की टंकियों में पानी भरा जा सकेगा। नर्मदा योजना के चौथे चरण का काम पूरा होने के बाद इसमें पानी भरा जाएगा। यह टैंक बिजलपुर में नर्मदा कंट्रोल रूम के पास बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को काम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आगरा–मुंबई रोड के पास फल बाग इलाके में यह टैंक बनाया जा रहा है। इसके जरिए तीन करोड़ लीटर से अधिक पानी इकट्ठा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम क्षेत्र के अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी, राजेंद्र नगर, प्रगति नगर जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में अभी पानी सप्लाई में तकनीकी दिक्कतें आती हैं, जिससे वहां की टंकियां पूरी नहीं भर पाती हैं। अब इस नए टैंक की मदद से उन टंकियों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

 

अमृत प्रोजेक्ट और नर्मदा योजना के चौथे चरण को पूरा होने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में पश्चिम क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुधारने के लिए यह टैंक एक अच्छा और जरूरी विकल्प साबित होगा।फल बाग में बन रहे इस टैंक से जमा पानी को ऊंचाई पर बनी लगभग दस टंकियों तक भेजा जाएगा। इससे इन इलाकों के लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिल सकेगा। महापौर ने काम करने वाली एजेंसी और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता अच्छी रहे और इसे तय समय में पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन



जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि शहर में पानी की सप्लाई बेहतर करने के लिए नगर निगम लगातार नए प्रयास कर रहा है। पश्चिम क्षेत्र में बढ़ती आबादी और भविष्य की मांग को देखते हुए इस टैंक का निर्माण बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed