{"_id":"6712131b6a219f0eee0daedb","slug":"indore-a-speeding-car-dragged-a-young-man-for-a-kilometer-after-the-collision-in-indore-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: तेज रफ्तार कार ने दंपती को टक्कर मारने के बाद पति को एक किलोमीटर तक घसीटा, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: तेज रफ्तार कार ने दंपती को टक्कर मारने के बाद पति को एक किलोमीटर तक घसीटा, पति गंभीर
Sat, 19 Oct 2024 06:36 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:36 AM IST
सार
घटना शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे की है। एबी रोड पर एक दंपत्ति को पीछे से आ रही एक सफेद कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी गिर पड़े। चालक ने कार आगे बढ़ाई तो युवक उसके नीचे फंस गया।
विज्ञापन
इस कार ने दंपत्ति को मारी टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के राऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सामान बेच रहे एक दंपती को कुचल दिया। टक्कर के बाद युवक कार के नीचे फंस गया और उसकी पत्नी दूसरी तरफ गिर पड़ी। कार चालक ने पकड़े जाने के डर से कार नहीं रोकी और वह फंसे युवक समेत कार को एक किलोमीटर तक दौड़ाता रहा। टक्कर के कारण पत्नी के गर्म में पल रहे शिशु की मौत हो गई, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
एक किलोमीटर तक पीछा कर दूसरे वाहन चालकों ने कार रुकवाई और फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक गंभीर रूप से घायल है, उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे की है। एबी रोड पर राहुल चौहान और उसकी पत्नी सपना चौहान सड़क किनारे सामान बेच रहे थे। वे महाराष्ट्र से इंदौर आए थे। तभी पीछे से आई एक सफेद कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी गिर पड़े। चालक ने कार आगे बढ़ाई तो पति उसके नीचे फंस गया। कार चालक उसे घसीट कर ले गया।
विज्ञापन
कार जलाने का प्रयास
इस बीच, वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने कार को पलट दिया और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंच कर पुलिस ने भीड़ को हटाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। हादसे में सपना के पेट में पल रहे शिशुु की मौत हो चुकी है। पति राहुल को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
