{"_id":"68ab17dbbc2999aa8e0f270b","slug":"indore-a-girl-was-found-with-three-students-in-a-flat-bajrang-dal-officials-beat-her-up-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में फ्लैट में तीन छात्रों के साथ मिली युवती, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में फ्लैट में तीन छात्रों के साथ मिली युवती, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने की पिटाई
Sun, 24 Aug 2025 07:17 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:17 PM IST
सार
हिंदूवादी समूहों ने आरोप लगाया कि युवकों के मोबाइल में कई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी थीं जिनमें हिंदू नाम इस्तेमाल किए गए थे। उनके फोन से हिंदू लड़कियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो मिले हैै। युवती भी असम की रहने वाली है।
विज्ञापन
इंदौर में युवती के साथ फ्लैट पर मिले तीन युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के मामल में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने एक फ्लैट पर छापा मारकर तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। जब पदाधिकारी फ्लैट पर पहुंचे तो वहां एक युवती भी थी। तीनों युवकों की पिटाई भी की गई।
विज्ञापन
मामला इंदौर के तेजाजी नगर की एक बिल्डिंग का है। तीनों छात्र वर्ग विशेष के हैं और इंदौर के निजी विश्व विद्यालय के छात्र हैं। तीनों असम के रहने वाले हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि फ्लैट में आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। पुलिस ने पूछताछ और आरोपियों के बयान के बाद सभी को छोड़ दिया। फ्लैट में उनके साथ एक यूट्यूबर युवती भी थी।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता राम दांगी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वीडियो प्रोडक्शन कंपनी चलाने के नाम पर तीन युवक एक कमरे में हिंदू लड़की के साथ रह रहे थे। दांगी ने कहा कि युवक अपने असल नाम छिपाते थे, जबकि लड़की का परिचय मुस्लिम नाम से देते थे, लेकिन जांच में युवती हिंदू निकली। हिंदूवादी समूहों ने आरोप लगाया कि युवकों के मोबाइल में कई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी थीं, जिनमें हिंदू नाम इस्तेमाल किए गए थे। उनके फोन से हिंदू लड़कियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
युवती भी असम की रहने वाली
दांगी के अनुसार युवती भी असम की रहने वाली है और उसे तीनों युवक इंदौर लेकर आए थे। युवती ने थाने में बयान दिया कि उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं हुई और वह स्वेच्छा से युवकों के साथ रह रही है। इंदौर में उसे वीडियो बनाने का काम मिला था। इस कारण वह शूट के लिए पंद्रह दिनों के लिए इंदौर आई थी।
