फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A child died by drowning in a tank while playing, the accident happened due to the lid being open

Indore: खेलते-खेलते बच्चे की हौज में डूबने से मौत,ढक्कन खुला होने से हादसा

Tue, 07 Jan 2025 02:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 07 Jan 2025 02:59 PM IST
सार

 घटना सोमवार रात आजाद नगर क्षेत्र के देव नगर में हुई। यहां रहने वाले गोविंद साहू का दो साल का बेटा गर्व घर में खेल रहा था। दादी उसे छोड़कर थोड़ी देर के लिए किचन में गई। गर्व कमरे से निकल कर आंगन में चला गया और सीढि़यों के नीचे बनी हौज में गिर पड़ा।
 

विज्ञापन
Indore: A child died by drowning in a tank while playing, the accident happened due to the lid being open
हौज में गिरने से बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में दो साल के बच्चे की हौज में डूबने से मौत हो गई। हौज घर में ही सीढि़यों के नीचे बनी है। उसका ढक्कन खुला था। बच्चा खेलते-खेलते कमरे से बाहर आया और हौज में गिर पड़ा। घर में बच्चे के दिखाई नहीं देने पर चाचा ने हौज में देखा तो उसे बाहर निकाला। परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

यह घटना सोमवार रात को आजाद नगर क्षेत्र के देव नगर में हुई। यहां रहने वाले गोविंद साहू का दो साल का बेटा गर्व घर में खेल रहा था। दादी उसे छोड़कर थोड़ी देर के लिए किचन में गई। गर्व कमरे से निकल कर आंगन में चला गया और सीढि़यों के नीचे बनी हौज में गिर पड़ा।

विज्ञापन

 

इस दौरान आंगन में कोई नहीं था। इस कारण किसी का भी ध्यान उसकी तरफ नहीं गया। दादा पन्नालाल गर्व को खोजने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। गर्व के चाचा ने हौज में देखा तो वह डूबा नजर आया। वे हौज में उतरे और गर्व को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक फेफड़ों में पानी भर जाने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय गर्व के पिता गोविंद अपनी दुकान पर थे, उनकी फोटोकाॅपी की दुकान है, जबकि मां कीचन में खाना बना रही थी। गर्व उनका इकलौता बेटा था। गर्व के डूबने के कारण परिजन काफी दुखी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed