फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A bag full of notes was looted by throwing chilli in the eyes of a businessman, the incident took plac

Indore: व्यापारी की आंख में मिर्च डालकर नोटों से भरा बैग लूटा, थाने के समीप वारदात

Tue, 27 Feb 2024 10:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Feb 2024 10:03 PM IST
सार

व्यापारी कुछ समझ पाता, उससे पहले बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर झोंका और रुपये से भरा बैग छिनने लगे। व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो दूसरे बदमाश ने व्यापारी का हाथ पकड़ा और जोर से बैग छिना। इसके बाद वे बदमाश भाग गए।

विज्ञापन
Indore: A bag full of notes was looted by throwing chilli in the eyes of a businessman, the incident took plac
लूट के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में अपराधियों के हौसले बुंदल है। पाॅश काॅलोनी की डकैतों को अभी पुलिस पकड़ भी नहीं पाई है और शहर के व्यस्त रावजी बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोपहिया वाहन से जा रहे एक व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंककर नोटों से भरा बैग लूट कर बदमाश भाग गए। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे। हर बार की तरह पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों को खोजने में जुटी है।

विज्ञापन

लूट की यह वारदात इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। एक व्यापारी एक्टिवा पर सवार होकर दुकान जा रहा था। तबी दो बदमाश बाइक पर आए और व्यापारी को रोका।

विज्ञापन


व्यापारी कुछ समझ पाता, उससे पहले बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर झोंका और रुपये से भरा बैग छिनने लगे। व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो दूसरे बदमाश ने व्यापारी का हाथ पकड़ा और जोर से बैग छिना। इसके बाद वे बदमाश भाग गए। व्यापारी ने थाने पर जाकर लूट होने की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के लिए मारपीट

लसुडि़या क्षेत्र में एक युवक को तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से पीटा। बदमाशों ने स्कीम-78 निवासी ऋषभ गायकवाड़ का सिर क्रिकेट के बैट से फोड़ दिया। वह अपने घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे रोका और आठ हजार मांगे। ऋषभ ने पैसे नहीं होने की बात कही तो एक बदमाश विक्की ने जेब में हाथ डालकर रुपये निकालने की कोशिश की। फरियादी ने बदमाशों से बचने के लिए भागने की कोशिश की तो एक आरोपी ने सिर पर बैट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी विक्की कुशवाह, रोहन वर्मा व अन्य के खिलाफ लूट का प्रयास और अवैध वसूली का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed