Indore: इंदौर में 150 साल पुरानी इमारत में लगी आग से ऊपरी हिस्सा जला, एक दमकलकर्मी घायल; अस्पताल में भर्ती
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुकोगंज थाने के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। पुरानी इमारत में लकड़ी ज्यादा थी। इस कारण आग तेजी से फैली, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड के आने की वजह से आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया।
विस्तार
शहर के एमजी रोड पर होलकरकालीन इमारत में आग लग गई। इसे आनंद भवन कहा जाता है। आग ऊपरी हिस्से में लगी। जिस पर पानी और फोम की बौछार कर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया। आग भवन के दूसरे हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचा पाई। यह इमारत 150 साल पुरानी है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जब आग लगी, तब बिल्डिंग में पांच-छह लोग मौजूद थे, लेकिन आग लगते ही वे सुरक्षित नीचे आ गए।
आग बुझाने की कोशिश में दमकलकर्मी घायल
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आग बुझाने की कोशिश में एक दमकल अधिकारी घायल हो गया। फायर ब्रिगेड के एएसआई सुशील कुमार दुबे ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि तीसरी-चौथी मंजिल पर कहीं आग लग गई है। दमकल की तीन-चार गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाई। आग बुझाने की कोशिश में हमारे एक कर्मचारी के सिर में चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर ब्रिगेड ने काबू पाया#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | ASI Fire Brigade Sushil Kumar Dubey says, "We received information that a fire had broken out somewhere on the third-fourth floor. Our four vehicles are engaged in extinguishing the fire. One of our personnel got injured on the head while trying… pic.twitter.com/SzgoGCWYJP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 29, 2025
आग लगने की वजह से जनहानि नहीं हुई। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुकोगंज थाने के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। पुरानी इमारत में लकड़ी ज्यादा थी। इस कारण आग तेजी से फैली, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड के आने की वजह से आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें: MP News: सागर हादसे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री को भेजा नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब
राधास्वामी रुकते थे
पलासिया क्षेत्र में स्थित डेढ़ सौ साल पुरानी यह इमारत होलकर काल में बनी है। इसका निर्माण माणकचंद सेठ इसमें आगे बगीचा भी है। इसका नाम आनंद भवन है। खरे परिवार यहां निवास करता है। यहां कई बार राधा स्वामी शिव दयाल सिंह भी रुके थे। यह इमारत भारतीय वास्तुकला शैली में बनी है।
