फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 9 flyovers will be built on AB Road in Indore at a cost of Rs 700 crore

Indore: इंदौर में 700 करोड रुपए में बनेंगे एबी रोड पर 9 फ्लायओवर

Sun, 06 Apr 2025 08:23 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 06 Apr 2025 08:23 AM IST
सार

पलासिया और माथुर चौराहा पर लम्बा ब्रिज बनेगा, ताकि दोनों चौराहे कवर हो सके। इस चौराहों पर खजराना और रीगल की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या भी ज्यादा रहती है। इस कारण यहां बड़े ब्रिज के जरिए दोनों चौराहों को कवर किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: 9 flyovers will be built on AB Road in Indore at a cost of Rs 700 crore
विजय नगर चौराहे पर नहीं बन पाएगा ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के व्यस्त मार्गो में से एक 11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस को सरकार ने हटाने का फैसला लिया है। इस सड़क के 9 चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इस पर 692 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। इन ब्रिजों के बनने के बाद 40% तक ट्रैफिक ब्रिज से होकर गुजरेगा। इससे मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। बीआरटीएस होने की स्थिति में इन बीजों को बनाना आसान नहीं था। इस कारण बीआरटीएस को हटाने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:इंदौर में फॉर्म हाउस पर चली गोली, एक की मौत, पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना

विज्ञापन

इन चौराहों पर बनाएंगे ब्रिज

एबी रोड के एमआर 9,एलआईजी, माथुर चौराहा, गीताभवन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, जीपीओ चौराहा, नवलखा चौराहा पर ब्रिज बनाए जाएंगे। विजय नगर चौराहा पर मेट्रो लाइन गुजर रही है। इस कारण यहां ब्रिज नहीं बन पाएगा, जबकि ट्रैफिक के लिहाज से सबसे व्यस्त चौराहा है। इसके अलावा पलासिया चौराहा से भी मेट्रो लाइन क्रास होगी। इस कारण यहां भी ब्रिज की ऊंचाई और लंबाई दूसरे ब्रिजों की तुलाना में ज्यादा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों चौराहे होंगे कवर

पलासिया और माथुर चौराहा पर लम्बा ब्रिज बनेगा, ताकि दोनों चौराहे कवर हो सके। इस चौराहों पर खजराना और रीगल की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या भी ज्यादा रहती है। इस कारण यहां बड़े ब्रिज के जरिए दोनों चौराहों को कवर किया जाएगा। इन ब्रिजों की सर्वे रिपोर्ट सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रखी गई। अब इस रिपोर्ट की जानकारी शहर के जनप्रतिनिधियों को भी दी जाएगी। कुछ बदलाव के बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जाएगी। ब्रिजों का निर्माण नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed