Indore: हरियाली अमावस्या पर शहर में लगाए 84 हजार पौधे, अब उन्हेें सहेजना भी चुनौती
इंदौर मेें हरियाली अमावस्या पर 84 ज्यादा पौधे हर घर हरियाली महोत्सव के तहत नगर निगम के साथ शहर के सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठनोों ने रोपे। अलग-अलग स्थानों से नगर निगम ने सोमवार को पौधे बांटे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर मेें हरियाली अमावस्या पर 84 हजार से ज्यादा पौधे हर घर हरियाली महोत्सव के तहत नगर निगम के साथ शहर के सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठनोों ने रोपे। अलग-अलग स्थानों से नगर निगम ने सोमवार को पौधे बांटे थे। जो कई संगठनों ने लिए और शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए। इंदौर विकास प्राधिकरण ने स्कीम-78 के सिटी फारेस्ट मेें पौधे लगाए।
एक दिन में 84 हजार से ज्यादा पौधे तो लग गए, लेकिन अब उन्हें सहेजकर बड़ा करना भी चुनौती हैै,क्योकि ज्यादातर पौधे पनप नहीं पाते है। मेयर पुष्यमित्र ने कहा कि हमने हरियाली के लिए दो एम्बुलेंस संचालित की है, जो जगह-जगह जाकर पौधों की देखभाल करेगी और समय-समय पर खाद भी डालेगी । मेयर ने हरियाली महोत्सव की शुरूआत सुदामा नगर से गोपुर चौराहे के बीच पौधे लगाकर की। सड़क के ग्रीन बेल्ट में सैकड़ों पौधे शहरवासियों के साथ लगाए गए।
मियावाकी पद्धति से लगाए पौधे
इंदौर विकास प्राधिकरण केे अफसरों ने स्कीम-78 में जापान की मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए। इस पद्धति में एक साथ पौधेे लगाए जाते है और फिर वे हरी दीवार की तरह नजर आते है। दस एकड़ में फैले इस फारेस्ट में सोमवार को 300 से ज्यादा पौधे लगाए गए है। इस फारेस्ट में 50 हजार सेे ज्यादा पेड़ लगे हैै और प्राकृतिक माहौल में सुबह सैकड़ों लोग घूमने आते है।
