फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 311 new locations added to Indore's property guidelines, Sanwer, Mangalia have the highest guidelines

Indore: इंदौर की प्राॅपर्टी गाइडलाइन में 311 नई लोकेशन जुड़ी, सांवेर, मांगलिया की गाइडलाइन सबसे ज्यादा

Tue, 01 Apr 2025 06:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 01 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

 शहरी सीमा से लगे असरावद खुर्द, बेगमखेड़ी, बिहाडि़या, जामन्या खुर्द, तिल्लौर खुर्द,सोनवाय, उज्जैनी, झलारिया, गारी पिपल्या, धरनावद, मुंडला दोस्तदार, पालिया हैदर,जस्सा कराडि़या, ढाबली, कदावली बुर्जुग, पीर कराडि़या, गांव की कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ी है। 

विज्ञापन
Indore: 311 new locations added to Indore's property guidelines, Sanwer, Mangalia have the highest guidelines
इंदौर में बढ़े प्राॅपर्टी के दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू हो गई है। उसके आधार पर ही अब जिले में प्राॅपर्टी के सौंदे होंगे और तय सरकारी रेट के हिसाब से पंजीयन होगा। इंदौर में 3300 लोकेशनों पर गाइडलाइन बढ़ाई गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के इलाके सबसे ज्यादा है,जबकि 311 नई लोकेशन भी जोड़ी गई है। इन लोकेशनों में 176 प्रतिशत तक गाइडलाइन में इजाफा किया गया है। इंदौर में औसत 30 प्रतिशत तक गाइडलाइन बढ़ी है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें:मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-कांग्रेस ने शिक्षा का मजाक बना रखा था, जिसकी पोल शिक्षा नीति ने खोली

विज्ञापन

 

इंदौर में कुछ लोकेशनों में बदलाव किया गया है। इंदौर एक में 531,इंदौर दो में 596, इंदौर तीन में 658, इंदौर चार में 425, महू में 429, सांवेर में 348,देपालपुर में 329 लोकेशनो पर गाइडलाइन बदली है। इंदौर जिले के सांवेर में सबसे ज्यादा 63 लोकेशन जुड़ी है। इंदौर चार में दूसरे क्रम पर 54 नई लोकेशन जुड़ी है। इसके बाद दो नंबर क्षेत्र में 48 लोकेशन जुड़ी है। कुल 311 लोकेशनों को जोड़ा गया। इंदौर की 3300 में से 636 लोकेशनों पर पचास प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि की गई है। इनमें ज्यादातर शहर के पश्चिम हिस्से की है। पहले इन लोकेशनों पर खेती की जमीन ज्यादा बिकती थी, लेकिन अब वहां बसाहट शुरू हो गई है। इसके कारण वृद्धि सबसे ज्यादा वहां हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी गाइडलाइन

इंदौर की शहरी सीमा से लगे असरावद खुर्द, बेगमखेड़ी, बिहाडि़या, जामन्या खुर्द, तिल्लौर खुर्द,सोनवाय, उज्जैनी, झलारिया, गारी पिपल्या, बिसनखेड़ा, पंचडेहिया, धरनावद, मुंडला दोस्तदार, पालिया हैदर, मुरादपुरा, जस्सा कराडि़या, ढाबली, कदावली बुर्जुग, पीर कराडि़या, डकाच्या गांव की कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ी है। इनमें ज्यादातर वे 79 गांव है, जो मास्टर प्लान में शामिल किए गए है।


इन गांवों में तेजी से टाउनशिप व काॅलोनियां विकसित हो गई है। पहले यहां कृषि भूमि के हिसाब से जमीनें की गाइड लाइन तय होती थी, लेकिन अब काॅलोनियों के नाम भी शामिल किए है। इंंदौर की सांवेर और मांगलिया तहसील में गोदरेज ग्रुप की रियल इस्टेट कंपनी ने 60 एकड़ से ज्यादा जमीन का सौदा किया है। कंपनी ने इसके एवज में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का पंजीयन शुल्क चुकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed