फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 19 years ago, former Prime Minister Manmohan Singh's visit was the turning point for Indore's developm

Indore: 19 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यात्रा इंदौर के विकास के लिए टर्निंग पाइंट थी

Fri, 27 Dec 2024 02:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Dec 2024 02:38 PM IST
सार

सिंह पहली बार वर्ष 2001 में इंदौर आए थे। तब वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। वे इंदौर के एक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे। 

विज्ञापन
Indore: 19 years ago, former Prime Minister Manmohan Singh's visit was the turning point for Indore's developm
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच मर्तबा इंदौर आए। प्रधानमंत्री के रुप में वर्ष 2005 में उनकी इंदौर यात्रा विकास के मामले में टर्निंग पाइंट साबित हुई थी। तब जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण मिशन योजना तत्कालीन यूपीए सरकार ने शुरू की थी। सिंह तब बंगाली प्रतिमा पर लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण के लिए आए थे। इंदौर विकास प्राद

विज्ञापन

 

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने इंदौर के चार प्रोजेक्टों को उसके लिए मंजूर किया था। इंदौर में तब 25 साल से लोकसभा सीट कांग्रेस नहीं जीत पाई थी। इसके बावजूद सिंह ने इंदौर से भेदभाव नहीं किया।

विज्ञापन


इंदौर में जवाहर लाल नेहरु शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत व्हाईट चर्च रोड, एमआर-9 मार्ग, मल्टीलेवल पार्किंग के काम शुरू हुए। इसके अलावा शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नई सिटी बसें भी खरीद गई। तब डेढ़ हजार करोड़ रुपये से अधिक के काम इंदौर में इस प्रोजेक्ट के तहत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली बार वर्ष 2001 में इंदौर आए थे सिंह

सिंह पहली बार वर्ष 2001 में इंदौर आए थे। तब वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। वे इंदौर के एक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे और नेहरु स्टेडियम में एक सभा को संबोधित किया था। इसके अलावा वे इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के भूमिपूजन के समय आए थे। वे इंदौर से झाबुआ गए थे। सिंह इंदौर में अंतिम बार वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed